
अगर आप भी डॉग लवर हैं तो निश्चित ही ग्रेहाउंड ब्रीड के कुत्ते आपको बेहद पसंद आने वाले हैं। ये इतनी तेज दौड़ते हैं कि अगर इनकी कार-मोटरसाइकिल से रेस लगवाई जाए तो शायद गाड़ियां पीछे रह जाएं।
सोशल मीडिया पर ग्रेहाउंड नस्ल के कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती कार को ग्रेहाउंड डॉग पूरी टक्कर देता दिख रहा है। यूजर ने लिखा, ‘ग्रेहाउंड दुनिया में सबसे तेज कुत्ते की नस्ल है, जो 70 किमी/घंटा की अधिकतम गति तक दौड़ सकता है। इस समय कार की स्पीड 60 किमी/घंटा है और एक समय तो ऐसा लग रहा है जैसे गाड़ी पीछे रह जाएगी।
The greyhound is the fastest dog breed in the world, capable of reaching a top speed of 70 km/h.
This is one was recorded from a car at 60 km/h.pic.twitter.com/vOBorVpi9x
— Massimo (@Rainmaker1973) November 25, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेहाउंड डॉग्स की स्पीड ही इसे अन्य डॉग्स से इसे अलग बनाती है, इस डॉग के शरीर की बनावट ही ऐसी होती है जो इसे तेजी से भागने में मदद करती है। इस कुत्ते का दौड़ने का तरीका चीता की तरह होता है, दौड़ते समय देखने में भी ये किसी चीते ही तरह ही लंबी छलांग लगाते दिखता है।
कई देशों में इन कुत्तों की भारी मांग रही है। इस ब्रीड के ज्यादातर कुत्तों का वजन 27-32 किलोग्राम के बीच का होता है, यही कारण है कि ये काफी तेज सी भाग पाते हैं।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।