टीवी की दुनिया में सबसे लंबे समय तक चले हैं ये शोज, वर्षों से कर रहे हैं दर्शकों का मनोरंजन


आज का दौर भले ही डिजिटल और ओटीटी का हो गया है, लेकिन  टेलीविजन धारावाहिक फैशन की दुनिया से बाहर नहीं हैं। आज भी दर्शक घर बैठे टीवी से काफी हद तक जुड़े हैं। समय के साथ अब टीवी शोज के कंटेंट ने भी काफी बदलाव कर लिया है। घिसी-पिटी सास-बहू की कहानी को पीछे छोड़ते हुए छोटे पर्दे पर अब सामाजिक मुद्दे से जुड़े शोज भी देखने के मिलते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो आज भी घर-घर में देखा जाता है। इस शो की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। शो 3.520 से अधिक एपिसोड पूरे कर लिए हैं और आगे भी इसी तरह से चलने की उम्मीद है। यह शो लोकप्रिय पारिवारिक कॉमेडी है, जो हंसी-मजाक के साथ सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाता है। यह गुजराती लेखक तारक जानुभाई मेहता के साप्ताहिक कॉलम दुनिया ने ऊंधा चश्मा पर आधारित है। शो को 15 साल पूरे हो गए हैं।

Shershaah: फिल्म ‘शेरशाह’ की रिलीज को हुए दो साल पूरे, पोस्ट साझा कर सिद्धार्थ बोले- ‘ये दिल मांगे मोर’

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी जगत का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। यह शो साल 2009 में शुरू हुआ था। पहले हिना खान, करण मेहरा, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान इसके कलाकारों में थे। अक्टूबर 2021 से, यह नए चेहरों के साथ अपनी कहानी की तीसरी पीढ़ी में चला गया है। शो को अब तक 14 साल पूरे हो गए हैं और अभी भी यह दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 

Konkona Sen: कोंकणा सेन की मां ने नहीं दी थी रामायण-महाभारत देखने की इजाजत, एक्ट्रेस ने किया वजह का खुलासा

कुमकुम भाग्य

‘कुमकुम भाग्य’ शो आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। यह शो जेन ऑस्टेन के पुराने उपन्यास सेंस एंड सेंसिबिलिटी पर आधारित है। यह शो साल 2014 में शुरू हुआ था। सीरियल को अब तक 9 साल गुजर चुके है और अभी भी यह टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। कहानी अब मुग्धा के साथ अगली पीढ़ी तक चली गई है। 

Bhaiyaaji: ‘बंदा’ के बाद मनोज बाजपेयी को मिला अपूर्व सिंह कार्की की फिल्म का ऑफर, इस रोल में दिखेंगे अभिनेता

ये है मोहब्बतें

दिव्यांका त्रिपाठी का लोकप्रिय शो ‘ये है मोहब्बतें’ ने भी लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। शो में अभिनेत्री के किरदार को काफी पसंद किया गया था और इसी शो से उन्हें असल पहचान भी मिली थी। यह शो 10 साल तक टीवी पर प्रसारित हुआ था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *