बच्चों के मनोरंजन के लिए आवासीय अम्बिका पब्लिक स्कूल में दिखाया जादू का खेल


घोघरडीहाएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक

घोघरडीहा|प्रखंड मुख्यालय स्थित आवासीय अम्बिका पब्लिक स्कूल डेवढ़ में गुरुवार को बच्चों के मनोरंजन के लिए जादूगरी का खेल दिखाया गया। गोवा से आए प्रसिद्ध जादूगर शिवाजी दास ने अपने जादूगरी से छात्र छात्राओं का खूब मनोरंजन किया। स्कूल के खेल मैदान में बने पंडाल और मंच से जादूगर शिवाजी दास ने अपने सहयोगी ल्युजा फर्नांडिस एवं श्रावणी दास के साथ फ्रैंच गिलोडिन जिसमें किसी के गर्दन को शिर से धड़ को अलग करके दिखाया जाता है। ऑस्ट्रेलियन डभ जिसमें कबूतर को गायब करके दिखाया जाता है। इसके अलावा इटालियन फिश सहित कई मनोरंजक खेल का पर्दशन किया। जिसे देखकर बच्चों ने खूब ताली बजाया। बच्चों का खूब मनोरंजन हुआ।

विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समय समय पर बच्चों के मनोरंजन का भी साधन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जिससे बच्चों का तन और मन स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि आज के इस तनाव भड़ी जिंदगी में सबसे मुश्किल काम हंसना है। इस प्रकार के खेल से बच्चे कुछ देर के लिए पढ़ाई की तनाव से मुक्त होकर खुलकर हँसते और हँसाते है। यह स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। मौके पर जदयू नेता चूल्हाई कामत, विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज कुमार, शिक्षक नवीन कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ मूल के प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश, पंसस सुशील कामत सहित सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने जादूगर के हाथ की सफाई या जादूगरी की जमकर तारीफ की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *