Rohit Sharma के नाम दर्ज है वनडे क्रिकेट में छक्कों का एक अनौखा रिकॉर्ड, MS Dhoni भी नहीं कर सके ऐसा


Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में छक्कों का एक बेहद ही अनौखा रिकॉर्ड दर्ज है। जिसे एमएस धोनी भी अपने नाम नहीं कर सके थे।

Rohit Sharma Sixes Record in Odi Cricket: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में छक्कों का एक बेहद ही अनौखा रिकॉर्ड दर्ज है। हिटमैन रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ओडीआई मैचों की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छ्क्के जड़े हैं। उन्होंने ओडीआई क्रिकेट में यह कारनामा सबसे ज्यादा 16 बार किया है। उनके आलावा कोई भी ऐसा भारतीय बल्लेबाज नहीं है जिसने 10 बार भी ऐसा कारनामा किया हो। यहां तक कि सिक्सर किंग कहे जाने वाले एमएस धोनी के भी नाम सिर्फ 4 बार यह कारनामा करने का रिकॉर्ड दर्ज है। आइए जानते है भारतीय दिग्गजों ने कुल कितने बार यह कारनामा किया है।

इन दिग्गजों का भी नाम है शामिल

ओडीआई मैचों की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छ्क्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा के बाद दूसरे स्थान पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 8 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 7 बार यह कारनामा किया है।

ओडीआई मैचों की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा – 16 बार
2. सचिन तेंदुलकर – 8 बार
3. सौरव गांगुली – 7 बार
4. वीरेन्द्र सहवाग – 6 बार
5. युवराज सिंह – 5 बार

हिटमैन का ओडीआई रिकॉर्ड

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने ओडीआई क्रिकेट में अब तक कुल 246 मैच खेले हैं। जिनकी 239 पारियों में उन्होंने 48.87 की औसत से कुल 9922 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 910 चौके और 280 छक्कों के साथ 30 शतक और 49 अर्धशतक जड़े हैं।

यह खबरें भी पढ़ें

  • एक तो फ्री में, ऊपर से HD क्वालिटी के साथ! ऐसे देखें भारत-पाक मुकाबला
  • Rajasthan Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री ने क्या किया, जिससे कांग्रेस में मच गई खलबली, झलका दर्द
  • Ladli Behna Yojana: लो जी आ गई अच्छी खबर, सरकार जल्द खाते में ट्रांसफर करेगी 1250 रुपये, पढ़ें डिटेल
  • हो जाइए खुश इस बार का World Cup जीतेगी भारतीय टीम, पुर्व श्रीलंकाई दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी
  • Redmi का 200MP कैमरा वाला ये स्मार्टफोन देगा Realme, Honor को झटका, फीचर्स हैं शानदार
  • टियागो का मार्केट में खत्म करने वाली ये है 22km माइलेज के साथ Maruti की कार, ऐसे सिर्फ 1 लाख में लाएं घर
  • क्या दादा-दादी की तिजोरी में रखा है ₹10 वाला ये नोट? तो आज ही मिलेंगे 25 हजार! केवल करना होगा ये काम
  • Nokia ला रहा है बेहतरीन 5G स्मार्टफोन, इसके सामने अच्छे-अच्छे भरेंगे पानी, लुक है एकदम है किलर
  • 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचेंगे Rohit Sharma, ऐसा करने वाले बन जाएंगे भारत के छठे खिलाड़ी
  • पाकिस्तान की अकेले खटिया खड़ी कर सकता है भारतीय टीम का ये धाकड़ बल्लेबाज़, हरभजन सिंह का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *