संवाद सहयोगी, कटक। अपना बना ले… और क्या चाहिए… पार्टी अभी बाकी है… धीरे-धीरे… जैसे कई लोकप्रिय हिंदी गीत-संगीत कटक के ऐतिहासिक बाली यात्रा मैदान में पूरी तरह से गूंज उठा। गण कवि वैष्णव पाणी पंडाल के ऊपर सैकड़ों की तादाद में दर्शकों का हुजूम उमड़ा और उसमें खुद को शामिल कर काफी खुश देख बॉलीवुड के संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर।
लोग इन दो युवा कलाकारों और इनके साथियों के द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली कार्यक्रम को भरपूर इस्तेमाल किया। मनोरंजन से भरा यह कार्यक्रम शनिवार रात 8:30 बजे से रात करीब 10:30 बजे तक चला। इस मौके पर गायक सचिन जिगर की जोड़ी गण माध्यम को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें कटक बाली यात्रा मेला का यह कार्यक्रम हमेशा याद रहेगा। यहां के लोग काफी अच्छे हैं। इस तरह के कला प्रेमी दर्शक बहुत ही कम देखने को मिलते हैं।
दर्शकों ने खूब प्यार दिया- सचिन-जिगर
सिंगर सचिन-जिगर ने कहा कि यहां के लोगों ने हमें जिस तरह से यहां प्यार दिया है, यह हमारे लिए हमेशा यादगार होगा। हम कभी भी यह उम्मीद नहीं लगाए थे कि यहां पर इतनी तादाद में हमारे कार्यक्रम को लोग देखेंगे और हमे इतना सारा प्यार देंगे। इसके लिए हम इन प्यारे दर्शकों को आभार प्रकट करते हैं।
बता दें कि सचिन-जिगर के अलावा शनिवार शाम गण कवि वैष्णव पाणी मंच के ऊपर गायक सुभाष दास के भजन, बांग्लादेशी कलाकारों के द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य, पंचपुष्पा कला संसद के कलाकारों द्वारा ओड़िशी नृत्य आदि पेश किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कलाकारों को किया गया सम्मानित
अतिथियों के तौर पर कटक नगर निगम के कमिश्नर निखिल पवन कल्याण, कटक जिलाधीश नरहरि सेठी, कटक डीसीपी पिनाक मिश्र, उप जिलाधीश कमलजीत दास प्रमुख मौजूद रहते हुए कलाकारों को सम्मानित किया।
ठीक उसी प्रकार अक्षय मोहती पंडाल पर ओड़िआ गायक अंतरा चक्रवर्ती एवं साथियों ने कई लोकप्रिय ओड़िआ गाने पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इसके अलावा कोलकाता के द्रोपति कला केंद्र के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, रितु श्री चौधरी के द्वारा कथक नृत्य को दर्शकों ने खूब पसंद किया। जिला संस्कृति अधिकारी नलिनीकांत साहू ने तमाम कार्यक्रमों का संचालन किया।
ये भी पढ़ें: PM Awas Yojana के नाम पर कर रहा था काला खेल, विजिलेंस ने रंगे हाथ ब्लॉक कर्मी को धर-दबोचा; अब होगी ये कार्रवाई
ये भी पढ़ें: Cyclone Michaung: तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान, 5 दिसंबर को यहां देगा दस्तक; 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी