भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को आए। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कूल दिखे। सोमवार रात सीएम शिवराज पत्नी साधना और दोनों बेटों के साथ भोजन करने भोपाल के होटल पहुंचे। जहां वे परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताते नजर आए।
दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ भोपाल के एमपी नगर स्थित एक होटल पहुंचे। जहां शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना और दोनों बेटों के साथ भोजन किया। रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में प्रचंड जीत मिली है। बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं, तो वहीं कांग्रेस को 66 सीटें हाथ लगीं।