
Sehore Election Result 2023 : सीहोर जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। यहां की बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान ने रेकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की। पिछले विधानसभा चुनाव में भी सीहोर जिले में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। सभी चार सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के खाते में कोई सीट नहीं आई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सीहोर के बुधनी सीट से चुनाव जीतते रहे हैं। 2023 में भी बीजेपी ने सभी चारों सीटें हासिल की।
पिछले चुनाव में बीजेपी ने जीती थी सभी 4 सीटें
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 4 विधानसभा सीटें हैं। इनमें बुधनी, अष्टा (एससी), इछावर और सीहोर शामिल है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। सीहोर जिले में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। इस बार भी सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।
सीहोर मध्य प्रदेश जिले के विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे
विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार के नाम | पार्टी | वोट्स | रिजल्ट |
बुधनी | शिवराज सिंह चौहान | बीजेपी | 164951 (+ 104974) | जीते |
विक्रम मास्टल | कांग्रेस | 59977 | हारे | |
अष्टा (एससी | गोपाल सिंह इंजीनियर | बीजेपी | 117778 (+ 8153) | जीते |
कमल चौहान | कांग्रेस | 109625 | हारे | |
इछावर | करण सिंह वर्मा | बीजेपी | 99487 (+ 15159) | जीते |
शैलेंद्र पटेल | कांग्रेस | 84328 | हारे | |
सीहोर | सुदेश राय | बीजेपी | 105997 (+ 37851) | जीते |
शशांक सक्सेना | कांग्रेस | 68146 | हारे |
एमपी विधानसभा चुनाव परिणाम: 2018 में सीहोर की सीटों पर बीजेपी को सफलता
- बुधनी से बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान को 123492 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के अरुण सुभाषचंद्र को 64493 वोट। बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान ने 58999 वोटों से जीत दर्ज की।
- आष्टा (एससी) से बीजेपी के रघुनाथ सिंह मालवीय को 92292 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के गोपाल सिंह को 86248 वोट। बीजेपी के रघुनाथ सिंह मालवीय ने 6044 ने वोटों से जीत दर्ज की।
- इछावर से बीजेपी के करण सिंह वर्मा को 86958 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को 71089 वोट। बीजेपी के करण सिंह वर्मा ने 15869 वोटों से जीत दर्ज की।
- सीहोर से कांग्रेस के सुदेश राय को 60117 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह ठाकुर को 39473 वोट। बीजेपी के सुदेश राय ने 20644 वोटों सी जीत दर्ज की।