तोर मजनुआ मिलतो आरएलजेडी लवर…गाने पर नेताओं ने लगाए ठुमके: मुंगेर में स्टेज पर किया डांस, उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे लेट; लोगों को रोकने के लिए मनोरंजन


मुंगेर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने मुंगेर पहुंचे थे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से निर्धारित था, लेकिन एक घंटे लेट उपेंद्र कुशवाहा की एंट्री हुई। इस दौरान नेता के लेट होने और गर्मी की वजह से पार्टी कार्यकर्ता परेशान थे और कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल से जाने भी लगे थे। उनको रोकने के लिए डांस के जरिए मनोरंजन किया गया।

नेताओं के मंच पर ठुमका लगाने का वीडियो सामने आया है। उन लोगों को रोकने के लिए कार्यकर्ता संजय सिंह स्टेज पर चढ़ गए। सभा में पहुंचे लोगों का डांस के माध्यम से मनोरंजन करने लगे ताकि सभा में पहुंचे लोग निकल नहीं जाए। उपेंद्र कुशवाहा के आने के पहले ही स्थानीय नेताओं ने एक भोजपुरी गाने पर आरएलजेडी पार्टी के नाम से गाना मिक्सिंग करवाया था।

रविवार को मुंगेर पहुंचे थे उपेंद्र कुशवाहा।

रविवार को मुंगेर पहुंचे थे उपेंद्र कुशवाहा।

गाना बोल तोर *मजनुआ मिलतो आरएलजेडी लवर गे पगली* था पर डांस किया। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की जब सभा हॉल में एंट्री हुई तो उस दौरान भी यही गाना बजाया गया, जहां कुशवाहा के कहने के बाद गाने को बंद किया गया।

आरएलजेडी के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को रोके रखने के लिए इस तरह का मनोरंजन किया। पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के आने की उत्साह में नाच-कूद रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *