सलाद खाने से खराब हो जाएगी पचाने की मशीन, पकड़ लेंगे पेट, ना करें ये चूक


स्टडीज के मुताबिक, खाना और सलाद साथ खाने से डायजेस्टिव सिस्टम पर अधिक दबाव पड़ता है। क्योंकि अलग- अलग चीजों को डाइजेस्ट करने के लिए लिवर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। सलाद भोजन से आधा घंटा पहले या दिन में लगने वाली हल्की फुल्की भूख के समय ही खाना चाहिए।

सलाद खाने के फायदे

eating salad in office breakfast


सलाद फाइबर से भरपूर होता है। इससे हमें भोजन को सही तरीके से पचाने में सहायता मिलती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कब्ज से राहत मिलती है।

स्किन और लिवर के लिए हेल्दी

liver (2)


इसे खाने से स्किन के अंदरूनी और बाहरी डैमेज सेल्स की तेजी से रिपेयरिंग होती है। वहीं लिवर को सेहतमंद रखने में खीरा, ककड़ी, चुकंदर, कच्ची प्याज, नींबू और टमाटर बेहद फायदेमंद होते हैं।

सर्दियों के लिए हेल्दी सलाद

salad (6)

विंटर में सलाद में गाजर, मूली, शलजम, पत्ता गोभी, केल आदि का उपयोग जरूर करना चाहिए। यह बॉडी के लिए ओवरऑल फायदेमंद होता है। इसके अलावा फ्रूट्स और वेजिटेबल्स खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

सलाद खाने का सही समय क्या है?

eating fruit salad

सलाद को कभी भी भोजन के साथ नहीं खाना चाहिए, इसे खाने से आधा घंटा पहले खाना अच्छा माना जाता है। हम भोजन को गर्म करके खाते हैं, इससे भोजन का तापमान बढ़ा हुआ होता है और सलाद का तापमान ठंडा होता है। इससे हमारे दांतों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही हमारा पाचन बेहतर होने की जगह धीमा हो जाता है।

हर फूड का पाचन भी अलग

salad (2)

अलग-अलग चीजों को डाइजेस्ट करने के लिए लिवर को उतनी ही तरह के एंजाइम का सीक्रेशन करना पड़ता है ताकि भोजन ठीक से पच सके। दूसरा, ठंडा और गर्म खाना एक साथ खाने से हमारी भोजन को पचाने वाली एनर्जी जिसे आयुर्वेद में जठराग्नि कहते हैं, वो मंद पड़ जाती है। इससे भोजन को पचने में बहुत समय लगता है।

आपकी और आपके अपनों की सेहत के बारे में क्या कहते हैं ग्रह, जानें ज्योतिषी से। बात करने के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *