Shimla News: कार सेवा से बहाल की सड़क प्रियंका ने मेयर को दी शाबाशी


Road restored by car service
Priyanka praised the mayor





बैम्लोई-कनलोग सड़क का किया निरीक्षण

250 लोगों ने सड़क बहाली में किया था श्रमदान

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। शहर के कृष्णानगर क्षेत्र का दौरा खत्म करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वापस लौटने ही वाली थी कि नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने उन्हें कनलोग का जायजा लेने का आग्रह किया।

प्रियंका मान गईं और उनका काफिला चंद मिनट में ही कनलोग पहुंच गया। यहां महापौर सुरेंद्र चौहान ने आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी। कहा कि बैम्लोई-कनलोग सड़क का करीब 150 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया था। उन्होंने कार सेवा के जरिये इसे बहाल करने की पहल की। 250 से ज्यादा लोगों ने इसमें मदद की और एक दिन में ही डंगे लगाकर इसे बहाल कर दिया। प्रियंका ने महापौर की इस पहल पर उन्हें शाबाशी दी और लोगों को इसी तरह साथ लेकर काम करने को कहा। गौरतलब है कि शिमला शहर में भारी बारिश से 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। नगर निगम ने राहत कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *