खामोशी से Calcium छीन लेती है ये बीमारी, गिर जाता है ढांचा, 206 हड्डियों की जान हैं 2 चीज


हड्डियों की कमजोरी शरीर की बुनियाद और स्थिरता के लिए खतरनाक है। इसके कारण ना सिर्फ आपको जरा सी चोट से फ्रैक्चर हो सकता है, बल्कि खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। इसका मुख्य कारण ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी है, जो सारा कैल्शियम छील लेती है।

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की कमजोरी है, जिसमें बोन्स डेंसिटी कम होने लगती है। इसकी वजह से अस्थियों में छोटे-छोटे गड्ढे होने लगते हैं और वो दर्द करने लगती हैं। इससे बचने के लिए हेल्दी डाइट के साथ विटामिन डी और कैल्शियम महत्वपूर्ण है। आप इन्हें रोजाना वाली खाने की चीजों से ले सकते हैं।

खसखस के बीज

खसखस के बीज

खसखस के बीज हड्डियों में कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं। एक बड़ी चम्मच में 127 mg से ज्यादा कैल्शियम (ref.) होता है, जो आपकी हड्डियों को 10 प्रतिशत ज्यादा मजबूत बना देता है। इन बीजों में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन और अन्य मिनरल्स भी होते हैं।

बादाम

बादाम

याददाश्त बढ़ाने वाले बादामों से हड्डियों को ताकतवर भी बनाया जा सकता है। यह कैल्शियम का प्रचुर भंडार है और विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स भी देता है। आप 3-4 बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन कर लें।

Bone Health के जरूरी टिप्स

Bone Health | Pain in Joints : हड्डियों को रखना है स्वस्थ तो इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सिर से लेकर पैर तक ताकत देती हैं। इनमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी, जिंक आदि होता है। यह वेजिटेबल्स ब्रेन डेवल्पमेंट में महत्वपूर्ण होती हैं, साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर बीमारी के खिलाफ लड़ने में मदद करती हैं।

मशरूम

मशरूम

कैल्शियम का इस्तेमाल करने के लिए शरीर को विटामिन डी की जरूरत होती है। वैसे तो यह पोषक तत्व नॉन वेजिटेरियन फूड्स में ज्यादा होता है, मगर मशरूम इसका एक बढ़िया वेजिटेरियन ऑप्शन है। ये फूड खाने से कैंसर और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा भी कम होता है।

हड्डियों के लिए बेस्ट फूड

हड्डियों के लिए बेस्ट फूड

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं, जो विटामिन डी और कैल्शियम दोनों देते हैं। साबुत अंडा और दूध हड्डियों के लिए सबसे हेल्दी माना जाता है। यह आपको ऑस्टियोपोरोसिस से बचाकर बुढ़ापे तक हड्डियों को कड़क रखने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *