लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Top Searched Recipes 2023: गूगल ने अपनी ईयर इन सर्च 2023 की रिपोर्ट रिलीज कर दी है। इस रिपोर्ट में भारत की 10 सबसे ज्यादा सर्च की गई डिशेज की लिस्ट भी शामिल है और यह लिस्ट इतनी मजेदार है कि आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि किस डिश को भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। आइए जानते हैं, भारत की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप 10 डिशेज।
आम का अचार
इस साल भारत की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली डिश आम का अचार है। हालांकि, जिस हिसाब से भारत में लोग इस अचार के दिवाने हैं, इसका लिस्ट में सबसे टॉप में आना कोई हैरानी की बात नहीं है। आम का अचार कई सालों से हमारी नानी-दादी घरों पर बनाती आ रही हैं, जो अपने खास मसालों की वजह से खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के गुणों से भी भरपूर है गाजर का हलवा, जानें इसके फायदे
से*स ऑन द बीच
यह एक कॉकटेल है, जिसने भारत में मोस्ट सर्चड में दूसरा स्थान बनाया है। दरअसल, यह वोडका और फ्रूट जूस से बनाई जाने वाली एक ड्रिंक है, जो पार्टीज के लिए परफेक्ट ड्रिंक होती है। इसमें अलग-अलग तरह के फ्रूट जूस बनाए जाते हैं, जैसे- ऑरेंज जूस, क्रेनबेरी जूस आदि।
पंचामृत
पूजा में अक्सर प्रसाद की तरह बनाया जाने वाला पंचामृत ने मोस्ट सर्चड लिस्ट में तीसरा स्थान बनाया है। इस पंचामृत में दूध, दही, शहद, शक्कर और घी डाला जाता है। इन सभी पौष्टिक चीजों की वजह से यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
हकुसाई
यह एक कोरियन डिश है, जो पत्ता गोभी से बनाई जाती है। इस लिस्ट में विदेश की यह पहली रेसिपी है, जिसने भारत के टॉप सर्चड रेसिपी में जगह बनाई है। अगर आप किसी कोरियन डिश का जायका चखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट डिश है।
धनिया पंजीरी
धनिया पंजिरी, जो आमतौर पर व्रत और त्योहारों में बनाई जाती है। यह धनिया, गुड़, नारियल और मखाना से बनाया जाता है। यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है।
करंजी
महाराष्ट्र की यह डिश स्वाद में मीठी होती है। गुजिया की तरह नजर आने वाली यह डिश त्योहारों के समय बनाई जाती है। इसमें मावा, शक्कर, ड्राई फ्रूट्स, मैदा, सूजी और घी से बनाई जाती है।
यह भी पढ़ें: आपके दिल का ख्याल रखती है डार्क चॉकलेट, ऐसे बनाएं इसके टेस्टी जूकिनी मफिन्स
Picture Courtesy: Freepik