Agra News: सड़क से नीचे उतरी अनियंत्रित कार


संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 03 Dec 2023 05:20 PM IST

सड़क से नीचे उतरी अनियंत्रित कार

मैनपुरी। करहल जाने वाले मार्ग पर रविवार की सुबह एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खेत में उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। राहगीरों की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका। औरेया निवासी विजय सिंह किसी काम से मैनपुरी आए थे। परिवार के दो अन्य लोगों के साथ सुबह वापस लौट रहे थे। मैनपुरी करहल मार्ग पर सिंहपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। राहगीरों की मदद से विजय ने कार को निकाला और औरेया के लिए चले गए। संवाद


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *