8 अप्रैल को 2024 को एक्टर अल्लू अर्जुन 42 साल के हो गए हैं मगर फिटनेस अभी भी 25 साल के लड़के जैसी है। उनकी एक्सरसाइज और डाइट एकदम अलग है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक फूड सुबह से लेकर रात तक अल्लू अर्जुन की डाइट में शामिल रहता है।
(Photo Credit: Instagram/alluarjunonline)
ये है अल्लू अर्जुन का फेवरेट प्रोटीन फूड

रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की डाइट फिक्स्ड नहीं है। लेकिन वो इस बात का ध्यान रखते हैं कि इसमें जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड ना हों। उनकी डाइट में अंडे फिक्स्ड होते हैं। जिसे ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक कभी भी खा सकते हैं। USDA (ref.) के मुताबिक अंडे में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कोलीन आदि होता है।
सुबह की दौड़

अल्लू अर्जुन का दिन दौड़ लगाने से शुरू होता है। वो ट्रेडमिल पर करीब 45 मिनट दौड़ लगाते हैं। यह फैट बर्निंग के लिए बढ़िया एक्सरसाइज है। इससे पोस्चर सुधरता है, कार्डियोवैस्कुलर फंक्शन सुधरता है और पैरों में जान आती है। अगर आपका स्टेमिना कम है तो इसे जरूर करें।
कैसे निकालें एक्सरसाइज का टाइम?
कैलिस्थेनिक वर्कआउट से प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक्टर को कैलिस्थेनिक वर्कआउट करना ज्यादा पसंद है। इसके अंदर व्यक्ति बॉडीवेट का इस्तेमाल करने वाली एक्सरसाइज करता है। जिसमें रेजिस्टेंस मौजूद हो। यह आपकी बॉडी को ज्यादा फिट बनाती है। जिसमें रेंज ऑफ मोशम, मूवमेंट और फ्लेक्सिबिलिटी सुधरती है।
हफ्ते में कितनी बार एक्सरसाइज?

रिपोर्ट्स कहती है कि अल्लू को हफ्ते में 7 से 8 बार एक्सरसाइज करना पसंद है। लेकिन कई बार आलस या भागदौड़ की वजह से कम हो जाती हैं। लेकिन उनका वर्कआउट हफ्ते में कम से कम 3 दिन जरूर रहता है। इसके साथ बैलेंस, कॉर्डिनेशन, स्पीड, रिएक्शन टाइम बढ़ाने वाली एक्सरसाइज भी होती हैं।
इस मिठाई से मिटाते हैं क्रेविंग

मीठा खाने की क्रेविंग किसी को भी हो सकती है। इसके लिए एक्टर चॉकलेट खाते हैं। उनका दिन अक्सर चॉकलेट का टुकड़ा खाने से खत्म होता है। डार्क चॉकलेट आयरन और दिमाग के लिए बढ़िया होती है।
इन फूड्स से है एलर्जी

अल्लू अर्जुन को डेयरी प्रॉडक्ट्स से एलर्जी है। इसलिए वो गाय-भैंस का दूध, पनीर, छाछ, दही नहीं खाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इनके अंदर लैक्टोज होता है जिससे कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है।
अंग्रेजी में इस स्टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।