
अंबाला। नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल के बाहर 16 नवंबर को कार में चपेट में आने वाली बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक गौरव पर मामला दर्ज कर लिया।
नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में खानपुर राजपुताना गांव निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को को सुबह 10 बजे के करीब वह और दादी तेजो देवी और 55 वर्षीय चाची रमा देवी को दवा दिलाने नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में गए थे। जैसे ही चाची का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अस्पताल से बाहर जा रहे थे कि अचानक एक तेजरफ्तार होंडा अमेज कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में दादी तेजो देवी को काफी चोटें आई थी और गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।