एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम दोनों शिरकत कर रही हैं जिनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना होगा.

Asian Games 2023 Cricket schedule: एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारत की पुरुष क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल की दावेदारी पेश करेगी. इस टूर्नामेंट के लिए हाल ही में शिवम मावी (Shivam Mavi) के स्थान पर आकाश दीप (Akash Deep) को मौका दिया गया है. मावी की पीठ में चोट है और इस वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है. एशियन गेम्स का आगाज 28 सितंबर को होगा जो 8 अक्टूबर तक चीन के होंगझू में खेले जाएंगे. एशियन गेम्स 2022 का आयोजन पिछले साल होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे एक साल तक के लिए टाल दिया गया था. एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. आइए जानते हैं एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट का शेड्यूल..
Trending Now
एशियन गेम्स 2023 में पुरुष क्रिकेट शेड्यूल
You may like to read
- 27 सितंबर, बुधवार: नेपाल बनाम जापान, सुबह 6:30 बजे
- 27 सितंबर, बुधवार: हांगकांग बनाम सिंगापुर, सुबह 11:30 बजे
- 28 सितंबर, गुरुवार: मलेशिया बनाम बहरीन, सुबह 6:30 बजे
- 28 सितंबर, गुरुवार: जापान बनाम कंबोडिया, सुबह 11:30 बजे
- 29 सितंबर, शुक्रवार: मालदीव बनाम मलेशिया, सुबह 6:30 बजे
- 29 सितंबर, शुक्रवार: सिंगापुर बनाम थाईलैंड, सुबह 11:30 बजे
- 1 अक्टूबर, रविवार: अफगानिस्तान बनाम मंगोलिया, सुबह 6:30 बजे
- 1 अक्टूबर, रविवार: कंबोडिया बनाम नेपाल, सुबह 11:30 बजे
- 2 अक्टूबर, सोमवार: थाईलैंड बनाम हांगकांग, सुबह 6:30 बजे
- 2 अक्टूबर, सोमवार: बहरीन बनाम मालदीव, सुबह 11:30 बजे
- 3 अक्टूबर, मंगलवार: भारत (पहली रैंक वाली टीम) बनाम TBD- क्वार्टरफाइनल 1 (QF1), सुबह 6:30 बजे
- 3 अक्टूबर, मंगलवार: पाकिस्तान (दूसरी रैंक वाली टीम) बनाम TBD- क्वार्टरफाइनल 2 (QF2), सुबह 11:30 बजे
- 4 अक्टूबर, बुधवार: श्रीलंका (तीसरी रैंक वाली टीम) बनाम TBD- क्वार्टर फाइनल 3 (QF 3), सुबह 6:30 बजे
- 4 अक्टूबर, बुधवार: बांग्लादेश (चौथी रैंक वाली टीम) बनाम TBD- क्वार्टरफाइनल 4 (QF4), सुबह 11:30 बजे
- 6 अक्टूबर, शुक्रवार: विजेता QF1 बनाम विजेता QF4- सेमीफाइनल 1 (SF1), सुबह 6:30 बजे
- 6 अक्टूबर, शुक्रवार: विजेता QF2 बनाम विजेता QF3- सेमीफाइनल 2 (SF2), सुबह 11:30 बजे
- 7 अक्टूबर, शनिवार: लूजर SF1 बनाम लूजर SF 2 तीसरा/चौथा मैच (कांस्य पदक प्लेऑफ) सुबह 6:30 बजे
- 7 अक्टूबर, शनिवार: विजेता SF1 बनाम विजेता SF2 फाइनल (स्वर्ण पदक मैच), सुबह 11:30 बजे
ग्रुप के हिसाब से टीमें इस प्रकार हैं:-
- ग्रुप ए- अफगानिस्तान, मंगोलिया
- ग्रुप बी- कंबोडिया, जापान, नेपाल
- ग्रुप सी- हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड
- ग्रुप डी- मलेशिया, बहरीन, मालदीव
- क्वार्टर फाइनल – सीधे प्रवेश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश
19वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह , मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आकाश दीप.
स्टैंड बाई प्लेयर्स: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा, साई सुदर्शन.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
RECOMMENDED STORIES
Published Date: September 18, 2023 7:12 AM IST
–>
<!–
–>