
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 43वां मुकाबला Australia (AUS) और Bangladesh (BAN) के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया ने 19 गेंदें शेष रहते हुए ग्लेन मैक्सवेल की 201 रनों की ताबड़तोड़ पारी के बल पर जीत दर्ज की थी। वहीं बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, टीम ने पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 279 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। बांग्लादेश ने 41.1 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। नजमुल हुसैन शान्तो ने (90 रन) और शाकिब अल हसन ने (82 रन) की पारी खेली थी।
मैच– ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप 2023 43वां मैच
दिन और समय- 11 नवंबर, सुबह 10ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह– महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
लाइव स्ट्रीमिंग– स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात होती है। इस पिच पर स्पिनर गेंदबाजों को अधिक फायदा मिलता है जिसके चलते स्पिनर गेम का रूख बदलते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 307 रन रहा है
Matches | Australia won | Bangladesh won | Tie | NR |
21 | 19 | 1 | 0 | 1 |
AUS vs BAN वनडे वर्ल्ड कप मैच के लिए संभावित प्लेइंग XI
Australia संभावित XI:
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिश, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड
Bangladesh संभावित XI:
तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), नासुम अहमद, तौहीद हर्दोय, मेहदी हसन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम
AUS vs BAN, ODI World Cup मैच के लिए Dream11 Fantasy Suggestions
ड्रीम 11 टीम 1:
मुश्फिकुर रहीम, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मेहदी हसन मिराज, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एडम जजम्पा, मिचेल स्टार्क
कप्तान– ग्लेन मैक्सवेल उपकप्तान- एडम जम्पा
ड्रीम 11 टीम 2:
मुश्फिकुर रहीम, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, महमूदुल्लाह, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मेहदी हसन मिराज, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क, तंजीम हसन साकिब
कप्तान- डेविड वॉर्नर उपकप्तान– ग्लेन मैक्सवेल