Ayodhya Famous Food: सिर्फ राम मंदिर नहीं बल्कि इन लजीज व्यंजनों के लिए भी काफी फेमस है अयोध्या | News Track in Hindi


Famous Foods in Ayodhya: इन दिनों अयोध्या के श्रीराम मंदिर का चर्चा काफी जोरों पर हैं। दुनियाभर में राम मंदिर को लेकर सुर्खियां बनी हुई है। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लल्ला का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। ऐसे में अगर आप अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां के लजीज व्यंजनों का लुफ्त जरूर उठाएं। तो आइए जानते हैं अयोध्या के फेमस व्यंजनों के बारे में:

अयोध्या के फेमस भोजन / व्यंजन (Famous Foods Of Ayodhya):

अयोध्या की चाट

अगर आप भी अयोध्या के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो आपको यहां के फेमस आलू चाट को जरूर ट्राई करना चाहिए। जो बहुत ही चटपटी होती है। दरअसल इस चाट को अयोध्या की चाट भी कहते हैं।

राबड़ी

अयोध्या की रबड़ी काफी पॉपुलर है। यहां रबड़ी में तरह-तरह के ड्राईफ्रूट्स, केसर आदि डाले जाते हैं, जिससे इनका स्वाद और भी अच्छा हो जाता है। राबड़ी को काजू और बादाम जैसे कटे हुए सूखे मेवों से भी सजाया जाता है। कुछ लोग अतिरिक्त स्वाद के लिए इसमें केसर भी डालना पसंद करते हैं।

दाल कचौरी

अयोध्या जाएं तो दाल कचौरी का स्वाद जरूर उठाएं। दरअसल अयोध्या में यह व्यंजन कई भारतीयों के पसंदीदा नाश्ते में से एक है। यहां की कचौरी आमतौर पर मसालेदार भरावन से भरी होती है। अयोध्या की कचौरी भारत में बहुत ही फेमस है। दरअसल इसे मूंगदाल और उरद दाल से तैयार किया जाता है। बता दें अयोध्या में चाट या पुदीने की चटनी के साथ इस स्वादिष्ट कचौरी के अलग अलग रूपों का आनंद लिया जाता है। इसे बनाने में भी ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

दही भल्ला

अयोध्या जाकर और वहां के दही भल्ले खाना ना भूलें। अयोध्या घूमने के साथ आपको यहां का दही भल्ला खाना बिल्कुल भी नहीं भूलें। दरअसल भिगोई हुई दाल से बने वड़े और उन पर खट्टी-मीटी ताजी हरी चटनी इसे और तीखा और ज्यादा स्वादिष्ट बना देती है। यह व्यंजन अयोध्या के स्वादिष्ट नाश्ते में से एक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *