Edited By Anu Malhotra,Updated: 17 Jan, 2024 12:01 PM
फूड चेन Barbeque Nation फेमस रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना एक शख्स को काफी महंगा पड़ा गया। यहां का खाना खाकर शख्स पिछले 75 घंटे से अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले एक शख्स ने मुंबई के बारबेक्यू नेशन से वेज फूड खाना…
मुंबई: फूड चेन Barbeque Nation फेमस रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना एक शख्स को काफी महंगा पड़ा गया। यहां का खाना खाकर शख्स पिछले 75 घंटे से अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले एक शख्स ने मुंबई के बारबेक्यू नेशन से वेज फूड खाना ऑर्डर किया जिसे खाने के बाद उसमें से मरा हुआ चूहा निकला जिसके देख उसके होश उड़ गए।
पेशे से वकील इस शख्स ने इसकी एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें एक मरा हुआ चूहा पड़ा था। राजीव शुक्ला नाम के इस शख्स ने सोशल मीडिया पर मरे हुए चूहे वाले खाने की तस्वीर शेयर की है। शख्स ने बताया है कि घटना 8 जनवरी 2024 की है।
दरअसल, राजीव शुक्ला ने जैसे फूड बॉक्स खोलकर खाना शुरू किया तभी दाल मखनी में एक मरा हुआ चूहा और तिलचट्टे दिखे. इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। ऐसे में उन्हें तुरंत बीवाईएल नायर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
राजीव शुक्ला ने लिखा, “मैं मुंबई घूमना चाहता था और इसलिए मैं यहां आया था. लेकिन अब मैं वापस प्रयागराज लौट रहा हूं. संभवतः यह मेरी मुंबई की आखिरी यात्रा हो सकती है, मैं एक ब्राह्मण हूं और शुद्ध शाकाहारी हूं, लेकिन जब मेरा बारबेक्यू नेशन से खाने का ऑर्डर आया, तो इसने मुझे जीवन का सबसे बड़ा झटका दिया। खाने में मरा हुआ चूहा और कॉकरोच थे.
I Rajeev shukla (pure vegetarian) from prayagraj visited Mumbai, on 8th Jan’24 night ordered veg meal box from BARBEQUE NATION, worli outlet that a contained dead mouse, hospitalised for 75 plus hours. complaint has not been lodged at nagpada police station yet.
Please help pic.twitter.com/7iaZmkkfRfऔर ये भी पढ़े
— rajeev shukla (@shukraj) January 14, 2024