गांव गुड़ी में में आलू की सब्जी खाने के बाद एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। जिससे एक बच्ची की मौत हो गई।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 21 Apr 2024 11:23 AM (IST)
Updated Date: Sun, 21 Apr 2024 11:28 AM (IST)

HighLights
- फूड प्वाइजनिंग से बीमार बालिका की मौत
- अन्य बीमार लोगों का उपचार जारी
- गांव गुड़ी का मामला
Barwani News नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। बड़वानी जिले के विकासखंड पाटी के दूरस्थ गांव गुड़ी में फूड पॉइजनिंग की घटना हुई। इस घटना में आठ लोग उल्टी-दस्त का शिकार हो गए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वहीं एक बालिका को अत्यधिक उल्टियां होने के बाद मौत हो गई।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार ग्राम गुड़ी में दो भाइयों के परिवार में घर में आलू की सब्जी और रोटी खाने के कुछ देर बाद स्वजनों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों परिवार के करीब आठ लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या हुई।
पता चला है कि सभी की तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए पाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं अत्यधिक उल्टी-दस्त होने के कारण आठ वर्षीय प्रियंका पुत्री ठाकरिया की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस घटना में बाकी बीमारों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।