Bhadohi News: ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल


आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार के पास सोनवार की शाम 7 बजे कार व ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में वृद्ध की मौत हो गई तो वही तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोरखपुर जिले के गगहा थाना के सिहाइजपर गांव निवासी बुधिसागर सिंह 85 की तबियत खराब थी। उन्हें ले कर वेद प्रकाश सिंह 31, संदीप सहानी 30 व बड़हलगंज के चोटिसा गॉव निवासी राजेश शाही 50 कार से लखनऊ गए थे। लखनऊ से इलाज करा कर चारो कार से वापस गोरखपुर लौट रहे थे। सोमवार की देर शाम सात बजे अभी वे लाटघाट बाजार के पास जी पहुचे थे कि ट्रक से कार की टक्कर हो गई। जिसके कार सवार सभी चारो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर घायलों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल भेजा। जहा डॉक्टरों ने वृद्ध बुधि सागर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मृतक के छह पुत्र व एक पुत्री बताये गए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *