![ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, सुपरटेक सोसाइटी की मार्केट में बने फूड स्टॉल में लगी आग](https://image.tricitytoday.com/thumb/845x545/1111111111111-70176_4.jpeg)
Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा
<!– –>
Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी के बाजार में बने फूड स्टॉल में आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे की वीडियो सामने आई है।
Video ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा
सुपरटेक इकोविलेज-1 की मार्किट में बने फूड स्टॉल में लगी आग@noidapolice #GreaterNoida
Full Story Link : https://t.co/RmLrcnzljq
Written by @mayank_tawer pic.twitter.com/d2WSWiNMNt— Tricity Today (@tricitytoday) January 31, 2024
कब और कैसे हुआ हादसा
यह पूरी घटना एक वीडियो में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार यह वीडियो बुधवार दोपहर का है। सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी के पास बाजार लगा हुआ था। वहीं पर एक फूड स्टॉल भी है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक फूड स्टॉल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।