For Reference Only
– फोटो : istock
विस्तार
अक्सर लोग अपनी बाइक में कई तरह के बदलाव करते हैं। जिससे उनकी बाइक अन्य बाइक्स के मुकाबले अलग लगती है। अगर आप भी अपनी बाइक में ज्यादा चौड़े टायर लगाने की सोच रहे हैं। तो इसका क्या फायदा और नुकसान हो सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
करवाते हैं मोडिफाई
कई लोग अपनी बाइक को मोडिफाई करवाते हैं। इससे उनकी बाइक उसी मॉडल की अन्य बाइक्स के मुकाबले में काफी अलग लगने लगती है। इसके साथ ही कई लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए ऐसा करते हैं। इनमें से कुछ लोग अपनी बाइक के टायर्स को बदलकर ज्यादा चौड़े टायर लगाते हैं।
यह भी पढ़ें – Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
क्या हैं फायदे
अगर किसी बाइक में सामान्य से ज्यादा चौड़े टायर लगाए जाते हैं। तो उसके कुछ फायदे मिलते हैं। सबसे पहला फायदा यह होता है कि बाइक को चलाने पर ज्यादा बेहतर कंट्रोल मिलता है। इसके साथ ही बाइक की हैंडलिंग भी पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो जाती है। जिससे बाइक को मोड़ते समय ज्यादा बेहतर तरीके से आत्मविश्वास मिलता है। ज्यादा चौड़े टायर के कारण बाइक को तेज स्पीड में चलाना और अचानक से ब्रेक लगाने पर भी ज्यादा बेहतर तरह से कंट्रोल मिल पाता है।
यह भी पढ़ें – Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
क्या हैं नुकसान
अगर किसी बाइक में सामान्य से ज्यादा चौड़े टायर लगाए जाते हैं। तो इसके फायदे होने के साथ ही कई नुकसान भी होते हैं। कंपनी की ओर से किसी भी बाइक के लिए जरूरी पार्ट्स ही बाइक में लगाए जाते हैं। इनमें टायर भी बाइक की क्षमता के मुताबिक ही लगाया जाता है। लेकिन बाइक खरीदने के बाद जो लोग बाहर से ज्यादा चौड़े टायर लगवाते हैं। उनकी बाइक में सबसे पहला नुकसान यह होता है कि बाइक का एवरेज काफी कम हो जाता है। इसके अलावा बाहर से मिलने वाले टायर सामान्य टायर के मुकाबले ज्यादा महंगे होते हैं। जिस कारण ज्यादा खर्च भी होता है। वहीं कई जगहों पर इसे मोडिफिकेशन माना जाता है और पुलिस की ओर से ऐसा करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें – Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ