Bilaspur News: पुल से गिरी कार, महिला और चालक घायल


-महिला ने घर जाने के लिए ली थी लिफ्ट

– घ्याल पुल पर हुआ हादसा, मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के घ्याल पुल से एक कार नीचे गिर गई। हादसे में महिला और कार चालक घायल हो गए। महिला ने घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर पहले ही लिफ्ट ली थी। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने महिला के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बयान में निर्मला देवी निवासी गांव दिगथली डाकघर सुई सुराहड़ जिला बिलासपुर ने बताया है कि गत दिवस वह एम्स गई थी। वह शाम को बह्रमपुखर बाजार पहुंची, जहां घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इतने में कार में संजय कुमार आया। वह संजय को पहले से जानती है। उसकी कार में घर जाने के लिए लिफ्ट ले ली। ब्रहमपुखर से करीब दो किलोमीटर दूर घ्याल पुल पर बीच में संजय कुमार कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार बीच पुल से नीचे जा गिरी। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *