Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Apr, 2024 04:18 PM
महेंद्रगढ़ के बाद अब यमुनानगर में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो सड़क हादसे का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटों और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई…
यमुनानगर(परवेज खान): महेंद्रगढ़ के बाद अब यमुनानगर में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो सड़क हादसे का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटों और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक तीसरी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई है। वहीं 6 बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं।
हादसे में मृतक छात्रा की की पहचान हिमानी के रूप में हुई है। वह तीसरी कक्षा की छात्रा थी। हादसे के बाद सभी को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हिमानी की मौत हो गई। यह हादसा यमुनानगर के कमानी चौक पर रेड लाइट जंप करते समय हुआ है।
यह खबर लगातर अपडेट की जा रही है….
और ये भी पढ़े
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)