Brijesh Tripathi Passes Away: नहीं रहे मनोरंजन जगत के ये मशहूर अभिनेता, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत – bhojpuri actor brijesh tripathi passes away due to heart attack


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Brijesh Tripathi Passes Away: मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। अपनी एक्टिंग से लोगों का एंटरटेनमेंट करने वाले एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। ‘ओम’ और ‘घरवाली बाहरवाली’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले बृजेश त्रिपाठी की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। उन्होंने मुंबई के कांदिवली में अपने घर में अंतिम सास ली। 

नहीं रहे भोजपुरी सिनेमा के ‘भीष्म पितामह’

बृजेश त्रिपाठी भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा थे। मगर उनकी प्रतिभा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थी। बृजेश त्रिपाठी ने भोजपुरी के अलावा कुछ चुनिंदा हिंदी फिल्मों में भी काम किया। वह इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों में से एक रहे हैं। भोजपुरी में अपने योगदान के लिए उन्हें ‘भीष्म पितामह’ कहा जाता था।

‘ओम’ से मिली पहचान

बृजेश त्रिपाठी कई नामी फिल्मों का हिस्सा रहे, मगर उन्हें पहचान फिल्म ‘ओम’ से मिली थी, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स से लोगों का दिल जीत लिया। भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने ‘सईंया तोहरे कारण’ से डेब्यू किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *