
थाना क्षेत्र के मुठानि गांव के पास शुक्रवार की दोपहर यात्रियों से भरी ऑटो में एक ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। इससे ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को रेफर कर दिया। घायलों में खनेठी गांव के दीपक कुमार, आकाश कुमार, सराय गांव के वीरबल साह, प्रिंस कुमार शामिल है।