Christmas 2023: दिन बीतने के साथ-साथ क्रिसमस का त्योहार करीब आता जा रहा है। ये साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार माना जाता है। इस दिन अवकाश होता है, ऐसे में हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करता है। जो लोग अपने घर पर परिवार के साथ ही रहते हैं, उनके लिए तो हर दिन त्योहार ही है, लेकिन जो लोग अपने घरवालों से दूर रहते हैं, उनके लिए त्योहारों पर अकेले रहना काफी मुश्किल हो जाता है।
त्योहारों के समय घर की बेहद याद आती है खासतौर पर मम्मी के हाथ के बने खाने की। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि क्रिसमस के दिन आप अपनी मम्मी के हाथ का केक मिस करके परेशान हों तो हम आपको प्लम केक बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।
आप आसानी से अपनी मम्मी के जैसा केक बनाकर अपने दोस्तों को खिला सकते हैं। हालांकि इसमें मम्मी के हाथों जैसा प्यार तो नहीं होगा, लेकिन फिर भी इसे खाकर क्रिसमस का मजा कई गुना बढ़ जाएगा।
केक बनाने की विधि
सबसे पहले अपने ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। इसी बीच एक बड़े बाउल में मैदा, शक्कर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को अच्छे से मिलाएं।
एक बाउल में मक्खन लेकर उसे माइक्रोवेव में पिघला लें। अब गरम मक्खन को मैदा मिश्रण में डालें। इसके साथ ही अंडे और वैनिला एक्सट्रैक्ट भी डालें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।