
बहुत से लोग तो ईसाई ना होने के बावजूद क्रिसमस डे काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन वो अपने परिवार के संग चर्च जाते हैं, लंच और डिनर पर जाते हैं। इसके अलावा बहुत से लोग अपने घरों में क्रिसमस डे के दिन पार्टी का आयोजन करते हैं। पार्टी का आयोजन करते वक्त सबसे ज्यादा इस बात पर सोच विचार होता है कि मेहमानों को नाश्ते में क्या परोसा जाए। ऐसे में आज हम आपको नाश्ते के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं।
ये खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं, और इसे बनाना भी आसान होता है। खास बात ये ही कि इसे खाते वक्त आपके मेहमानों के हाथ गंदे नहीं होंगे।
ब्रेड रोल
ब्रेड रोल को बनाना बेहद ही आसान है। ऐसे में आप इसे घर पर ही तैयार करके रख सकते हैं। इसे तुरंत माइक्रोवेव में गर्म करके आप अपने मेहमानों को खिला सकती हैं।
अगर आप कुछ ऐसा बनाने का सोच रही हैं, जिसे गर्म करने का झंझट नहीं हो, तो वेज कबाब एक बेहतर विकल्प है। इसे आप चटाकेदार हरे धनिए की चटनी के साथ परोस सकती हैं।
ये एक ऐसा विकल्प है, जिसे बनाना भी काफी आसान है और बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये बेहद पसंद आता है। ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए चीज टोस्ट तैयार कर सकती हैं।