Damoh News : 5 घंटे बाद भी एंबुलेंस 108 नहीं पहुंची तो ऑटो में ऑक्सीजन लगा मां को लेकर अस्पताल पहुंचा – When ambulance 108 did not reach even after 5 hours oxygen was put in the auto and the mother was taken to the hospital


Damoh News : जिला अस्पताल में लापरवाही सामने आई। जब अस्पताल के गेट पर कोई वार्डबॉय मौजूद नहीं था। हिंडोरिया बीएमओ बोलीं-वह जानकारी लेंगी।

By Kailash Dubey

Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 09:25 AM (IST)

Updated Date: Sat, 02 Mar 2024 09:25 AM (IST)

Damoh News : 5 घंटे बाद भी एंबुलेंस 108 नहीं पहुंची तो ऑटो में ऑक्सीजन लगा मां को लेकर अस्पताल पहुंचा

HighLights

  1. स्‍वजन ने हिंडोरिया स्वास्थय केन्द्र में दी थी सूचना।
  2. समय पर एंबुलेंस ना मिलने का लगाया आरोप।
  3. बेटे ने बताया- मां भगवती ठाकुर को सीने में दर्द था।

Damoh News : नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। सरकार के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मुहैया करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और निकल कर सामने आती है। गुरुवार की रात दमोह में इसी प्रकार का मामला सामने आया। जब एक महिला को हिंडोरिया स्वास्थय केन्द्र में 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली तो उसका बेटा ऑटो रिक्शा में ऑक्सीजन लगाकर मां को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और आरोप लगाया कि करीब 5 घंटे तक उसे 108 वाहन उपलब्ध नहीं हुआ। तब मां की सेहत बिगड़ते देख आटो में ही ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर जिला अस्पताल पहुंचा।

आटो में लगाया आक्सीजन सिलेंडर

अस्पताल पहुंचे बाबूसिंह ठाकुर ने बताया कि उसकी मां भगवती ठाकुर को सीने में दर्द होने पर गुरुवार रात करीब आठ बजे हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा था। जहां से मां की तबीयत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाने की बात कही गई थी। उसने एंबुलेंस 108 के लिए कॉल सेंटर पर फोन लगाया, लेकिन उसे बताया गया कि अभी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है और कुछ देर तक वाहन उपलब्ध नहीं हो पाएगा। मां की सेहत लगातार ही बिगड़ती जा रही थी इसके बाद उसने एक सवारी ऑटो को किराये पर लिया और एक ऑक्सीजन सिलेंडर उस ऑटो में रखा और मां को ऑक्सीजन लगाकर रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल पहुंचा।

अस्पताल के गेट पर कोई वार्डबॉय मौजूद नहीं था

ऑटो चालक माधव सिंह ठाकुर ने बताया कि वह एक महिला मरीज को अपने आटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा है क्यों कि उसे 108 वाहन की सुविधा नहीं मिली थी। उनका बेटा ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर अपनी मां को अस्पताल तक लाया था, लेकिन जिला अस्पताल में भी हद दर्ज की लापरवाही सामने आई। जब अस्पताल के गेट पर कोई वार्डबॉय मौजूद नहीं था और बेटा हाथों में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर अपनी मां को अस्पताल के अंदर दाखिल हुआ और उसके बाद मां का इलाज शुरू किया गया।

हिंडोरिया बीएमओ बोलीं-वह जानकारी लेंगी

जब लापरवाही और आरोपों के संबंध में दमोह सीएमएचओ सरोजिनी जेम्स बैक को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि वह हिंडोरिया बीएमओ से बात करती हैं कि आखिर 108 वाहन क्यों नहीं मिला और जिला अस्पताल में उस समय वार्डबॉय क्यों मौजूद नहीं थे इसकी भी वह जानकारी लेंगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *