Delhi Famous Street Food: गोलगप्पे से लेकर चाट और सेवपुरी तक, दिल्ली में यहां मिलता है स्ट्रीट फूड्स का असली स्वाद


delhi food

दिल्ली, स्ट्रीट फूड्स

Delhi Food: दिल्ली अपने इतिहास, इमारतों, शोपिंग और घूमने-फिरने के लिए फेमस है। यह जगह खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां के टेस्टी स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लेने दुनिया के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। यहां के फूड से लेकर स्ट्रीट फूड्स सब इतने फेमस हैं कि देश ही नहीं विदिशी भी इसका स्वाद लेने आते हैं। फिर वो चाहे वो दिल्ली की चांदनी चौक की मशहूर पराठें वाली गली हो या फिर राजौरी गॉर्डन के मशहूर छोले भठूरे> हर कोई यहां के स्ट्रीट फूड का दीवाना है। हर कोई एक बार तो यहां के स्ट्रीट फूड्स का स्वाद जरूर चखना चाहता है। तो आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं, जो दिल्लीवासियों के बीच काफी फेमस हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली आएं तो इन लजीज स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लेना न भूलें।

मूलचंद का फेमस पराठा

अगर आप दिल्ली के लाजपत नगर आएं तो यहां की मशहूर दुकान मूलनचंद का आलू, प्याज़ और अंडे का पराठा का स्वाद जरूर ट्राई करें। वहीं यहां के मैंगो लस्सी की बात ही अलग है। बता दें कि आप मूलचंद मेट्रो स्टेशन के नीचे ही इस दुकान पर पराठों का स्वाद चख सकते हैं।

दिल्ली के फेमस छोले भठूरे

राजौरी गार्डन में मौजूद राम के छोले भठूरे पूरे दिल्ली में फेमस है। यहां जैसे छोले-भटूरे आपको कहीं और खाने को नहीं मिलेंगे। ऐसे में अगर आप दिल्ली आएं तो यहां के छोले भटूरे जरूर खाएं।

प्रभु चाट भंडार

प्रभु चाट भंडार, अगर आप चाट, गोल गप्पे के शौकीन हैं, तो आपको प्रभु चाट भंडार के गोलगप्पे जरूर ट्राई करने चाहिए। यहां दूर-दूर से लोग स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने पहुंचते हैं। यूपीएससी बिल्डिंग के सामने स्थित इस चाट भंडार पर आपको स्ट्रीट फूड खाने वालों की भीड़ नजर आएगी।

फेमस बॉम्बे भेल पुरी

अगर आप दिल्ली स्ट्रीट फूड खाने के लिए किसी बेहतरीन जगह की तलाश में हैं तो साउथ एक्सटेंशन में आपको कई अच्छे फूड स्टॉल्स मिलेंगे, जिनमें से यह आउटलेट बहुत ही फेमस है। ऐसे में अगर आपको खरीदारी के बीच में थोड़ी एनर्जी की जरूरत है, यहां की सेवपुरी आपके शॉपिंग को और खास बना देगी।

दौलत की फेमस चाट

दौलत की चाट पूरे दिल्ली में मशहूर है। इसका मलाईदार और चटपटा स्वाद आपको खूब पसंद आएगा। साथ ही इसमें ढेर सारे ड्राय फ्रूट्स होते हैं। ऐसा स्वाद आपको सिर्फ चांदनी चौक में ही मिलता है। इस तरह की चाट आपको इसलिए जब भी दिल्ली जाना हो तो यहां दौलत को चाट का स्वाद जरूर लें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *