
Famous Palak Patta Chaat : खाने पीने के मामले में भारत की राजधानी दिल्ली बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर एक से बढ़कर एक फूड आइटम्स मिलते हैं जिनका स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है। दिल्ली के छोले कुलचे, छोले भटूरे, दही भल्ला इन सब के बारे में आपने सुना भी होगा और बहुत से लोगों ने इनका स्वाद भी चखा होगा। लेकिन इन सबसे अलग आज हम आपको दिल्ली के एक स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं जो की है पालक पत्ता चाट, ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है। दिल्ली में आपको स्पेशल पलक पत्ता चाट खाने को मिलेगा जिसका स्वाद बहुत ही अनूठा होता है। यह स्वादिष्ट तो होता ही है इसी के साथ सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
कहां मिलेगा पालक पत्ता चाट
पालक पत्ता चाट आपको दिल्ली में राजा चाट सेंटर पर आसानी से मिल जाएगा। यहां पर जो चाट मिलती है वह पूरी दिल्ली में मशहूर है और दूर से लोग इसका स्वाद चखने के लिए आते हैं। ना सिर्फ पूर्वी दिल्ली बल्कि देश भर के लोग इसका स्वाद चखने के लिए पहुंचते हैं।
Famous Palak Patta Chaat
कैसे बनता है चाट
इसे बनाने के लिए फ्रेश पालक के पत्तों का प्रयोग करते हैं। विष्णु ने बताया कि पालक पत्ता चाट बनाने के लिए सबसे पहले पालक का पेस्ट तैयार करते हैं, फिर उसके बाद उबले हुए मटर डालकर पेस्ट तैयार करते हैं। इसके बाद घर पर तैयार किये गए मसाले, खट्टी, मीठी, तीखी चटनी डालते हैं। तब पालक पत्ता चाट तैयार होती है। उन्होंने इसकी कीमत के बारे में बताया कि एक प्लेट चाट की कीमत मात्र ₹80 है।
Famous Palak Patta Chaat
कहां है दुकान
राजा चाट कॉर्नर, पूर्वी दिल्ली के कृष्ण नगर में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कृष्ण नगर मेट्रो स्टेशन पर जाना पड़ेगा, उसके बाद सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर यह चाट कॉर्नर मिल जाएगा। यहां आप स्वादिष्ट पालक पत्ता चाट का आनंद ले सकते हैं।