महिलाओं की लव लाइफ को शानदार बनाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक का काम करेंगे ये 5 ‘सुपरफूड्स’, जानिए इन फूड्स के बारे में विस्तार से…
वैसे तो महिलाओं में ‘सुपर पावर’ होती है। वे एक साथ कई काम करने में माहिर होती हैं। लेकिन अधिकांश महिलाओं को ऐसे कई मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है जो उनके लिए बेहद कष्टदायक होते हैं। फिर चाहे वह माहवारी का दर्द हो, अनियमित माहवारी हो, या फिर पोस्ट और प्रो मेनोपॉज से जुड़ी समस्याएं हों। कई बार वे बांझपन, आयरन की कमी और कमजोरियों का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें और ऐसे सुपरफूड का सेवन करें, जिनसे उन्हें ताकत मिले। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे सुपरफूड्स जो नेचुरल तरीके से आपको अंदर से स्ट्रांग बनाएंगे।
महिलाओं को ‘सुपरवुमन’ बनाने वाले 5 सुपरफूड
आंवला है बहुत असरदार
आयुर्वेदिक डॉ. चैताली राठौड़ बताती हैं कि आंवला सभी उम्र के लोगों के लिए सुपरफूड है, खासकर की महिलाओं के लिए। आंवले में आयुर्वेदिक रसायन पाए जाते हैं, जो आपको अंदर से स्ट्रांग बनाता है। ऐसे में इसका नियमित सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो आंवला कच्चा खाएं या फिर इसका चूर्ण या जूस का सेवन करें।
सेहत का खजाना है खजूर
मिठास से भरे खजूर सेहत का खजाना हैं। इनसे न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। बल्कि आपको ऊर्जा भी मिलती है। यह शरीर की दुर्बलता और सुस्ती को दूर करने का भी काम करता है। ऐसे में महिलाओं को नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। अध्ययनों के अनुसार करीब 70 प्रतिशत महिलाएं इस कदर काम के बोझ के तले दबी रहती हैं कि वे खुद पर ध्यान ही नहीं पाती और अपनी सेहत से समझौता कर लेती हैं। ऐसे में खजूर का सेवन उन्हें ताकत दे सकता है। इससे उनमें आयरन की कमी दूर होगी, साथ ही अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याएं भी दूर होंगी।
Also Read
More News
ताकत देंगे तिल
तिल न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये आपको ताकत भी देते हैं। नियमित रूप से तिल खाने से आपका तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है। इससे आपकी मांसपेशियां और हड्डियां भी स्वस्थ रहती हैं। अगर आप वात पित्त की समस्याओं से परेशान हैं तो तिल इन्हें दूर करने में भी आपकी मदद करेंगे। ये छोटे-छोटे बीज आपके सबसे कठिन दिनों यानी पीरियड के दिनों को आसान बनाएंगे। इन्हें खाने से पीरियड्स पेन से राहत मिलती है। इसके लिए आप पीरियड्स के 15 दिन पहले एक चम्मच भुने तिल का सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी।
नारियल देगा नेचुरल पावर
नारियल हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह एक नेचुरल सुपर कूलेंट है। इसके नियमित सेवन से वात-पित्त की समस्या दूर होती है। इसी के साथ यह आपको शारीरिक शक्ति देता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। अक्सर महिलाएं थायराइड रोग की शिकार हो जाती हैं, नारियल इसे भी कंट्रोल कर सकता है। डॉ. चैताली राठौड़ के अनुसार महिलाओं को रोजाना कम से कम एक टुकड़ा नारियल अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
कमाल की है काली किशमिश
डॉ. चैताली राठौड़ के अनुसार काली किशमिश महिलाओं से संबंधित कई रोगों का समाधान कर सकती है। ऐसे में अपनी सुबह की शुरुआत भीगी हुई काली किशमिश खाने के साथ करनी चाहिए। काली किशमिश न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बढ़ाएगी, बल्कि यह आपके आयरन के स्तर में भी सुधार करती है। यह आंतों की सफाई करती है। साथ ही आपके दिमाग को भी शांत करती हैं। इसके नियमित सेवन से वात पित्त की समस्याएं भी दूर होती हैं। इतना ही नहीं यह आपकी सेक्स लाइफ में भी सुधार लाती है।