Do Not Refrigerate Natural Foods: अगर आप भी फ्रिज में रखतें ये 4 नेचुरल खाद्य पदार्थ तो हो जाएं सतर्क


Do Not Refrigerate Natural Foods: आज के जमाने में ऐसा कौन है जो फिट नहीं रहना चाहता। लेकिन आपको पता है कि अच्छी सेहत सही खान-पान पर टिकी है। लेकिन कई बार कुछ छोटी सी गलतियां भी हमारे खाने की पौष्टकिता को खराब कर देती हैं। हम अक्सर अपने रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल अपने खाने को खराब होने से बचाने के लिए करते हैं लेकिन आपको बता दें कि कुछ नेचुरल फूड ऐसे भी होते हैं जो फ्रिज में जाकर न केवल अपनी पौष्टिकता को खोते हैं बल्कि वे टॉक्सिक भी हो जाते हैं।

Also read : नेचुरल और ऑर्गेनिक फूड में जानते हैं अंतर: Natural and Organic Food

लहसुन

Do Not Refrigerate Natural FoodsDo Not Refrigerate Natural Foods
Do Not Refrigerate Natural Foods-Garlic

आजकल बाजार में छिले हुए लहसुन आसानी से मिलने लगे हैं। यह छिले हुए लहसुन रेफ्रिजरेट करके और भी खराब होते हैं। इनमें फंगस के विकसित होने का खतरा बना रहता है। यह कैंसर का भी कारक है। आप बाजार से बिना छिला हुआ लहसुन खरीदें और जब इस्तेमाल करना हो इसे तभी छीलें। छीलने के बाद भी इसे फ्रिज में न रखें।

प्याज

आपने देखा होगा कि अक्सर लोग प्याज को बाहर रखते हैं और यह गर्मी में भी खराब नहीं होती। लेकिन जब आप इसे फ्रिज में रखते हैं तो इसका स्टार्च चीनी में बदलने लगता है और इससे फफूंद लगने के चांस बढ़ जाते हैं। हालांकि अक्सर लोग प्याज ताजी ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत बार लोग आधी कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखते हैं। यह आधी कटी हुई प्याज बैक्टीरिया का घर होती है। सेहत के हिसाब से देखें तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

अदरक

GingerGinger
Ginger

अदरक भी एक ऐसा फूड आइटम है जिस पर बहुत जल्दी ही फफूंदी लगती है। इसका संबंध लीवर और किडनी फेलियर के साथ भी है। इसे भी आप बाहर रखें तो बेहतर रहेगा। अगर आपको इसे स्टोकर करके इस्तेमाल करना होता है तो आप इसे सुखाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हम सौंठ कहते हैं।

चावल

बहुत से घरों में अक्सर सादे सफेद चावल बच जाते हैं। अक्सर लोगों के घरों में यह मिल जाते हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि चावल में बैक्टरिया सबसे तेजी से डवलप होते हैं। अगर आप चावल रख भी रहे हैं तो 24 घंटे के अंदर अंदर ही इसका इस्तेमाल कर लें। वहीं इन्हें जब आप गर्म करें तो इनमें से अच्छी सी भाप निकलनी चाहिए। इसे बार-बार गर्म न करें।

@media ( min-width: 1px ){.newspack_global_ad.sidebar_article-2{min-height: 1px;}}


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *