Eid Recipe: ईद की दावत में मेहमानों के सामने परोसें इस प्रकार की चाट, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग


ईद का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस साल ये त्योहार 10 या 11 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। ये खुशियों का त्योहार होता है, ऐसे में इस दिन लोग एक-दूसरे के घर ईद की बधाई देने जाते हैं। ईद के दिन को खास बनाने के लिए हर कोई नए कपड़े पहनता है, और खुशियां मनाता है। मेहमानों के स्वागत के लिए बहुत से लोग तमाम तरह के पकवान बनाते हैं।

सेंवईयां और बिरयानी तो तकरीबन हर घर में बनती है, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने मेहमानों के लिए कुछ खास पकवान तैयार कर सकती हैं। 

अगर आप भी अपने घर में ईद की दावत दे रही हैं, तो अपने मेहमानों को कुछ खास तरह की चाट परोस सकती हैं। चाट एक ऐसा पकवान होता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े लोग तक काफी मन से खाते हैं। ऐसे में आप ईद के दिन अपने मेहमानों को विभिन्न प्रकार की चाट परोस सकती हैं। 

भेलपूरी 

बच्चों से लेकर बड़ों तक को भेलपूरी काफी पसंद आती है। आप चाहें तो ईद की दावत में मेहमानों को भेलपूरी परोस सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 

पापड़ी चाट

हर किसी को पापड़ी चाट खाना पसंद होता है। आपको बाजार में रेडीमेड पापड़ी मिल जाएगी। जिसे खरीद आप घर पर ही पापड़ी चाट बना सकती हैं। ये खाने में लोगों को काफी पसंद आती है। 

पापड़ चाट

बाजार में मिलने वाले पापड़ों से आप पापड़ चाट तैयार कर सकते हैं। इसमें अंदर आप अगर कॉर्न भरेंगे, तो ये खाने में और स्वादिष्ट लगेगा। 

दही भल्ला 

खाने में दही वड़ा काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे कई जगह दही भल्ला भी कहते हैं। इसे बनाना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन इसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *