
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:54 PM IST
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में छेड़छाड़ करने पर महिला ने ऑटो चालक को पकड़कर चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई की। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने भी लात-घूंसो से उसको पीटा। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
शहर के कोटला रोड पर ऑटो चलाने वाले त्रिलोकपुरी निवासी सोनू आए दिन छात्रा को आते जाते छेड़ता था। छात्रा ने पूरी बात परिजन को बताई। सोमवार को भी ऑटो चालक ने छात्रा से छेड़छाड़ की। इसके बाद उसके परिवार की महिला ने ऑटो चालक को नगला करन सिंह के पास पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। कई लोगों की भीड़ जुट गई। महिला ने जमकर चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई है। थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि मामले अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।