Home / National News
नई दिल्लीPublished: Nov 21, 2023 03:01:49 pm
कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में ‘बिरयानी’ खाने के बाद नौ महिलाओं सहित 17 लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले से फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। चिक्कमगलुरु में ‘बिरयानी’ खाने के बाद 17 लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें नौ महिलाएं भी शामिल है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना कदुर तालुक के मरावनजी गांव में घटी। यह बिरयानी रविवार को एक निजी समारोह के लिए बनाई गई थी। हालांकि, पीड़ितों ने सोमवार को बची हुई बिरयानी खा ली और बाद में बीमार पड़ गए।