Food Poisoning: 10 साल की केक खाकर हुई मौत, समय पर इन लक्षणों से पहचानें फूड पॉइजनिंग – Food Poisoning 10 year old died after eating cake recognize food poisoning by these symptoms on time


पंजाब के पटियाला में एक 10 साल की बच्ची की मौत फूड पॉइजनिंग से हो गई। इस आर्टकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आप Food Poisoning के लक्षणों को पहचान सकते हैं, जिससे यह जानलेवा स्तर पर न पहुंच पाए

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 31 Mar 2024 07:09 PM (IST)

Updated Date: Sun, 31 Mar 2024 07:09 PM (IST)

Food Poisoning: 10 साल की केक खाकर हुई मौत, समय पर इन लक्षणों से पहचानें फूड पॉइजनिंग
फूड पॉइजनिंग के लक्षण।

HighLights

  1. पटियाला में एक 10 साल की बच्ची की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई।
  2. फूड पॉइजनिंग में खाना खाने या पानी पीने से मौत हो जाती है।
  3. उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द होना इसके आम लक्षण हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। पंजाब के पटियाला में एक 10 साल की बच्ची की मौत केक खाने से हो गई। परिवार वालों ने उसके जन्मदिन पर ऑनलाइन ऑर्डर कर केक मंगवाया था। उस केक को खाते ही बच्ची की हालत खराब होने लगी।

केक को खाने के बाद बच्ची को प्यास बहुत लग रही थी। उसको महसूस हो रहा था कि उसका गला सूख रहा है। उसकी छोटी बहन को केक खाने के बाद ही उल्टियां हो लगीं। बच्ची खराब तबियत में ही सो गई। वह सुबह उठी, तब उसकी हालत ज्यादा ही खराब थी। परिवार के लोग अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने Food Poisoning को मौत का कारण बताया है।

डॉक्टर्स से सवाल किया गया कि आखिर छोटी बच्ची की जान कैसे बच गई। उनका कहना था कि छोटी बच्ची को उल्टी हो गई थी। इस उल्टी के कारण खराब केक बाहर निकल आया था। इस आर्टकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आप Food Poisoning के लक्षणों को पहचान सकते हैं, जिससे यह जानलेवा स्तर पर न पहुंच पाए।

क्यों होती है फूड पॉइजनिंग

जब खराब खाने या पानी का सेवन कर लेते हैं, तो फूड पॉइजनिंग हो जाती है। ऐसे खाने में हानिकारक बैक्टिरिया, वायरल व फंगस मौजूद होते हैं। शरीर में जब यह खाना जाता है, तो शरीर उसको बाहन निकालने के प्रयास शुरू कर देता है। इसी कोशिश में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं।

क्या होते हैं इसके लक्षण?

मायो क्लीनिक के मुताबिक आम लक्षण

पेट में दर्द

उल्टी का होना

डायरिया की शिकायत

बुखार का आना

मल में खून आना

सिर में दर्द का होना

पेट का खराब होना

कमजोरी का आना

बच्चों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण-

  • उल्टी का होना
  • दस्त का होना
  • मुंह का सुखना
  • बार-बार प्यास लगना
  • पेशाब आने में दिक्कत
  • चक्कर का आना
  • बुखार का आना
  • मल के रंग में असमान्यता दिखना

ये लक्षण अगर आपको दिखते हैं, तो मरीज को तुरंत ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *