
Foods To Avoid With Shilajit: शिलाजीत शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को सुधार करता है। इसके नियमित सेवन से ज्वाइंट प्वाइंट की परेशानी दूर होती है।
शिलाजीत, ये नाम सुनते ही लोगों के मन में सेक्सुअल हेल्थ और प्लेजर, ताकत, शक्ति जैसी बातें आती हैं। लेकिन असल में शिलाजीत कई बीमारियों को ठीक करने की रामबाण औषधि है। इस चमत्कारी जड़ी-बूटी को आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। शिलाजीत शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को सुधार करता है। इसके नियमित सेवन से ज्वाइंट प्वाइंट की परेशानी दूर होती है। आयरन रिच शिलाजीत फर्टिलिटी को भी बढ़ाता है। हालांकि शिलाजीत के सेवन से पहले आपको कुछ सावधानियां जरूर रखनी चाहिए। इससे न सिर्फ आप शिलाजीत के गुणों को दोगुना बढ़ा सकते हैं, बल्कि कई परेशानियों से भी बच सकते हैं।
हैवी फूड से दूरी अच्छी
आयुर्वेद का एक नियम है कि कोई भी जड़ी-बूटी लेने के दौरान आपको अपने खानपान का खास ध्यान रखना होता है। शिलाजीत के साथ ही यह नियम लागू होता है। शिलाजीत लेने के दौरान आपको विदाही भोजन से दूर रहना चाहिए। विदाही भोजन में खट्टे, तीखे, भारी और ऑयली फूड शामिल होते हैं। ये सभी सीने में जलन, एसिडिटी पैदा करते हैं। स्पाइसी फूड, कॉफी, टैमेटो सॉस आदि इसी श्रेणी में आते हैं। ये फूड शिलाजीत के असर को कम कर देते हैं।
मसालों से बनाएं दूरी
शिलाजीत का सेवन करते समय आपको बहुत ज्यादा चटपटे या मसालेदार भोजन से दूर रहना चाहिए। क्योंकि ये सभी पित्त दोष को बढ़ाते हैं। जिससे शरीर में कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में शिलाजीत शरीर में ठीक से अवशोषित नहीं हो पाता और उसका पूरा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा।
Also Read
More News
खट्टे फल नहीं हैं अच्छे
शिलाजीत के साथ भूलकर भी खट्टे फल न खाएं। इसके कारण आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर आप एसिडिटी और अपच का शिकार हो सकते हैं। साथ ही शिलाजीत का असर भी कम होता है।
शिलाजीत-दूध के साथ न खाएं मीट
शिलाजीत और दूध का कॉम्बिनेशन बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन जब आप इन दोनों का सेवन करें तो मांस या मछली का सेवन कभी न करें। इसमें की गई लापरवाही से आपको रिएक्शन होने की आशंका रहती है। आपका पाचन तंत्र खराब होने के साथ ही यह स्किन प्रॉब्लम का कारण बन सकता है।
शिलाजीत, दूध और मूली
आमतौर पर लोग शिलाजीत को दूध के साथ ही लेते हैं। लेकिन इस दौरान आपको ज्यादा सावधानी भी रखनी होती है। दूध के साथ शिलाजीत ले रहे हैं तो मूली कभी न खाएं। मूली से आपका डाइजेशन खराब हो सकता है। साथ ही स्किन पर रिएक्शन हो सकता है।
शहद बन सकता है परेशानी
कुछ लोग शिलाजीत और दूध के कॉम्बिनेशन को और भी फायदेमंद बनाने के लिए उसमें शहद मिला लेते हैं। लेकिन ये हेल्दी दिखने वाला कॉम्बिनेशन असल में खतरनाक हो सकता है। क्योंकि इससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं। जिससे आपको कई परेशानियां हो सकती हैं।
Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!