Hamirpur News: कार ऑटो की भिड़ंत में आठ गंभीर रूप से घायल


संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

Updated Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST

भरुआ सुमेरपुर। शुक्रवार की रात सुमेरपुर बांदा मार्ग में टेढ़ा के पास कार ऑटो के आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी को रात में ही सदर अस्पताल रेफर किया गया।

शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बांदा मार्ग में टेढ़ा के समीप कार और ऑटो में सीधी भिड़ंत होने से ऑटो सवार पांच तथा कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल सुखराम (65) व मनोज कुमार (50) निवासीगण गड़रिया बांदा, सोनाबाई (60) सुरौली बुजुर्ग, श्याम देवी (50) कुछेछा, सुरेखा (30) टेढ़ा, श्याम देवी (40) रामपुर बांदा, दयाराम (50) रामपुर बांदा, निर्मला (26) धर्मेश्वर बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रात में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल से सुखराम को कानपुर रेफर किया गया है। (संवाद)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *