How India Swiggyd In 2023: मुंबई के इस बंदे ने 2023 में स्विगी से मंगाया इतना खाना, जितने में आप एक घर खरीद लेंगे!


ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप स्विगी ने साल 2023 की अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के एक शख्स ने इस साल स्विगी से करीब 42.3 लाख रुपये का खाना मंगाया है। 14 दिसंबर को जारी ‘हाऊ इंडिया स्विगी’ड इन 2023’ (How India Swiggy’d In 2023) नामक इस सूची के हवाले से कंपनी ने लिखा- एक अकेले यूजर ने इस साल खाने के ऑर्डर पर 42.3 लाख रुपये खर्च किए।

बिरयानी के दीवाने भारतीय

बिरयानी के दीवाने भारतीय

ऑनलाइन फूड डिलिवरी सर्विस कंपनी ने बताया कि ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजनों में बिरयानी लगातार 8वें साल टॉप पर रही। लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा बिरयानी मंगाई है। कंपनी को 2023 में बिरयानी के 2.5 प्रति सेकंड प्रति ऑर्डर मिले। कंपनी के मुताबिक बिरयानी लवर्स में हैदाराबाद के लोगों की कोई बराबरी नहीं है। हर छठी बिरयानी हैदराबाद से ऑर्डर की गई।

2023 में हैदराबाद के एक शख्स से करीब 1633 बिरयानी ऑर्डर मिले, जो हर रोज औसत चार प्लेट से ज्यादा हैं। चिकन बिरयानी इस साल भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में रही, लेकिन चिकन बिरयानी के 5.5 गुना ऑर्डर की तुलना में एक वेज बिरयानी मंगाई गई। लोगों के बीच बिरयानी का सबसे ज्यादा क्रेज भारत और पाकिस्तान के मैच क बीच देखने को मिला।

केक कैपिटल बना बेंगलुरु

केक कैपिटल बना बेंगलुरु

स्विगी के मुताबिक, गुलाब जामुन, केक, पिज्जा की भी इस साल सबसे ज्यादा डिमांड रही। बेंगलुरु को कंपनी ने ‘केक कैपिटल’ का दर्जा दिया। इस शहर से पूरे साल में 85 लाख चॉकलेट केक के ऑर्डर मिले। वेलेंटाइन डे को कंपनी ने 271 केक प्रति मिनट के हिसाब से ऑर्डर लिए। दुर्गा पूजा के दौरान गुलाब जामुन के 77 लाख से ज्यादा ऑर्डर मिले। वहीं नवरात्रि के दिनों में शाकाहारी ऑर्डर में मसाला डोसा सबसे पसंदीदा रहा। विदेशी खाने की बात करें तो इस साल लोगों ने इटेलियन, कोरियन और जापानी खाने के भी जमकर ऑर्डर दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *