
ICC cricket world cup 2023 points table: विश्वकप 2023 में अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है. 15 ओवर शेष रहते मिली इस जीत का टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा मिला है. टीम इंडिया ने प्वाइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाई है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, अफगानिस्तान अब अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है. दो मैचों के बाद न्यूजीलैंड चार प्वाइंट्स और बेहतर नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है. जानिए अंक तालिका का हाल.
ICC cricket world cup 2023 points table: दूसरे नंबर पर टीम इंडिया, पहले नंबर पर न्यूजीलैंड
15 ओवर शेष रहते आठ विकेट से जीत का फायदा टीम इंडिया को प्वाइंट्स टेबल पर मिला है. भारत के चार अंक हैं. साथ ही नेट रन रेट +1.500 है. प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. चार अंक और +0.927 नेट रन रेट तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है. साउथ अफ्रीका दो अंक और +2.040 के साथ चौथे नंबर पर है. इंग्लैंड दो अंक और +0.553 नेट रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर है. बांग्लादेश दो अंक के साथ छठे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान का खाता नहीं खुला है.
Position | Team | Played | Won | Lost | No Result | Points | Net Run Rate |
1 | New Zealand | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 1.958 |
2 | India | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 1.5 |
3 | Pakistan | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.927 |
4 | South Africa | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 2.04 |
5 | England | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.553 |
6 | Bangladesh | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.653 |
7 | Australia | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.883 |
8 | Sri Lanka | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.161 |
9 | Netherlands | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.8 |
10 | Afghanistan | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.907 |
ICC cricket world cup 2023 points table: विश्वकप के आगामी मैचों का शेड्यूल, 14 अक्टूबर को भारत-पाक महामुकाबला
विश्वकप के आगामी मैचों की बात करें तो 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका इकाना स्टेडियम लखनऊ में आमने-सामने होगी. दोनों का ही इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच है. साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में श्रीलंका को 102 रनों से हराया था. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ छह विकेट से हार मिली थी. इसके बाद 13 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में मैच खेला जाएगा. 14 अक्टूबर 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप का महामुकाबला होगा.
TRENDING NOW
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
आपको बता दें कि विश्वकप 2023 राउंड रॉबिन के आधार पर खेला जाएगा. इसमें हर टीम एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी. आखिरी में प्वाइंट्स टेबल पर टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी. वहीं, यदि दो टीमों के एक ही प्वाइंट्स होंगे तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी. सेमीफाइनल जीतने वाली दो टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में 19 नवंबर को फाइनल मैच खेलेंगी.