
World Cup 2023 Schedule, Match Fixtures, Points Table: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 पुरूष का आयोजन 5 अक्टूबर 2023 से 19 नवंबर 2023 तक भारत के अलग अलग स्टेडियम पर करने जा रही है. यह ऐसा पहला वर्ल्ड कप है, जिसका पूरा आयोजन भारत में होगा. इसके पहले 2011, 1996 और 1987 में क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो चुका है, लेकिन तब भारत के अलावा एशिया के दूसरे क्रिकेट खेलने वाले देश भी मेजबान बने थे. इस बार टूर्नामेंट में कुल 10 देशा भाग ले रहे हैं. पहली बार ऐसा है कि 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज इसमें शिरकत नहीं करेगी. जानते हैं अलग अलग टीम, वेन्यू, टाइमिंग, भारत के मैचों की तारीख से लेकर टिकटों की बुकिंग के तरीके तक हर जानकारी. वहीं जैसे ही टूर्नामेंट शुरू होगा, हम आपको प्वॉइंट टेबल भी अपडेट कर जानकारी देंगे.
इस वर्ल्ड कप में ये टीमें ले रही हैं हिस्सा
इस वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड शामिल हैं. हालांकि इस बार वेस्टइंडीज टूर्नामेंट नहीं खेल रही है. वह पहले 2 वर्ल्ड कप की चैंपियन रही है. लेकिन 1979 के बाद वेस्टइंडीज कभी भी यह खिताब नहीं जीत पाई. 2023 में टीम के लिए बड़ा झटका यह रहा कि वह क्वालिफाई ही नहीं कर सकी. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शिड्यूल के अनुसार मैच 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रहे हैं और फाइनल 19 नवंबर 2023 को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान का सबसे अहम मैच 15 अक्टूबर को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
ICC World Cup 2023: जसप्रीत बुमराह 2.0, ‘गदर’ मचाने के लिए तैयार, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए क्यों हैं तुरूप का इक्का
ICC World Cup 2023 Full Schedule: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शिड्यूल
मैच की तारीख | ICC WC 2023 फिक्स्चर | स्टेडियम का नाम |
5 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | अहमदाबाद |
6 अक्टूबर 2023 | पाक बनाम क्वालीफायर 1 | हैदराबाद |
7 अक्टूबर 2023 | बैन बनाम एएफजी | धर्मशाला |
7 अक्टूबर 2023 | एसए बनाम क्वालीफायर 2 | दिल्ली |
8 अक्टूबर 2023 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई |
9 अक्टूबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1 | हैदराबाद |
10 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम बैन | धर्मशाला |
11 अक्टूबर 2023 | आईएनडी बनाम एएफजी | दिल्ली |
12 अक्टूबर 2023 | PAK बनाम क्वालीफायर 2 | हैदराबाद |
13 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | लखनऊ |
14 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम एएफजी | दिल्ली |
14 अक्टूबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम बैन | चेन्नई |
15 अक्टूबर 2023 | IND बनाम PAK | अहमदाबाद |
16 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2 | लखनऊ |
17 अक्टूबर 2023 | एसए बनाम क्वालीफायर 1 | धर्मशाला |
18 अक्टूबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम एएफजी | चेन्नई |
19 अक्टूबर 2023 | IND बनाम BAN | पुणे |
20 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक | बेंगलुरु |
21 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम एसए | मुंबई |
21 अक्टूबर 2023 | क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 | लखनऊ |
22 अक्टूबर 2023 | भारत बनाम न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
23 अक्टूबर 2023 | पाक बनाम एएफजी | चेन्नई |
24 अक्टूबर 2023 | एसए बनाम बैन | मुंबई |
25 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1 | दिल्ली |
26 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2 | बेंगलुरु |
27 अक्टूबर 2023 | पाक बनाम दक्षिण अफ्रीका | चेन्नई |
28 अक्टूबर 2023 | क्वालीफायर 1 बनाम बैन | कोलकाता |
28 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
29 अक्टूबर 2023 | भारत बनाम इंग्लैंड | लखनऊ |
30 अक्टूबर 2023 | एएफजी बनाम क्वालीफायर 2 | पुणे |
31 अक्टूबर 2023 | PAK बनाम BAN | कोलकाता |
01 नवंबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | पुणे |
02 नवंबर 2023 | आईएनडी बनाम क्वालीफायर 2 | मुंबई |
03 नवंबर 2023 | क्वालीफायर 1 बनाम एएफजी | लखनऊ |
04 नवंबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | अहमदाबाद |
04 नवंबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम पाक | बेंगलुरु |
05 नवंबर 2023 | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | कोलकाता |
06 नवंबर 2023 | BAN बनाम क्वालीफायर 2 | दिल्ली |
07 नवंबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम एएफजी | मुंबई |
08 नवंबर 2023 | इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1 | पुणे |
09 नवंबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2 | बेंगलुरु |
10 नवंबर 2023 | एसए बनाम एएफजी | अहमदाबाद |
11 नवंबर 2023 | आईएनडी बनाम क्वालीफायर 1 | बेंगलुरु |
12 नवंबर 2023 | इंग्लैंड बनाम पाक | कोलकाता |
12 नवंबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम बैन | पुणे |
15 नवंबर 2023 | सेमीफ़ाइनल 1 | मुंबई |
16 नवंबर 2023 | सेमीफाइनल 2 | कोलकाता |
19 नवंबर 2023 | अंतिम | अहमदाबाद |
World Cup Cricket 2023: विश्व कप क्रिकेट इतिहास के पहले मैच में भारत को मिली थी करारी हार, कौन खिलाड़ी बना हीरो तो कौन जीरो
प्रमुख स्टेडियम
कुल मिलाकर, 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान 10 भारतीय शहरों में 48 मैच खेले जाएंगे. प्रमुख स्टेडियम में नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद, ईडन गार्डेन क्रिकेट स्टेडियम कोलकाता, धर्मशाला, नई दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई शामिल हैं.
आईसीसी विश्व कप 2023 स्टेडियम | बैठने की क्षमता | टिकट |
नरेंद्र मोदी स्टेडियम | 1,32,000 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम | 40,000 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
एमए चिदम्बरम स्टेडियम | 50,000 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
अरुण जेटली स्टेडियम | 41,842 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
एचपीसीए स्टेडियम | 23,000 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | 55,000 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
ईडन गार्डन्स | 66,000 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
इकाना क्रिकेट स्टेडियम | 55,000 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
वानखेड़े स्टेडियम | 32,000 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
एमसीए स्टेडियम | 37,406 | ऑनलाइन खरीदें (PayTM या ICC वेबसाइट या Bookmyshow) |
टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है. हालांकि टिकट खरीदने से पहले फैंस को आईसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 15 अगस्त से शुरू हो गई है. अगर आप भी वर्ल्ड कप के किसी मैच को देखने का प्लान कर रहे हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर आप भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- सबसे पहले cricketworldcup.com/register पर लॉग-ऑन करें.
- बॉक्स में अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और देश का नाम) भरें.
- इसके बाद उन शहरों का चयन करें जहां आप विश्व कप मैच देखना चाहते हैं. मुख्य विश्व कप खेलों की मेजबानी करने वाले 10 शहरों के साथ, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम को सूची में जोड़ा गया है क्योंकि इन दोनों शहरों के स्टेडियम अभ्यास खेलों की मेजबानी करेंगे. आप एक या ए से अधिक शहरों का चयन कर सकते हैं.
- शहरों का चयन करने के बाद, आपको उस टीम या टीमों का चयन करना होगा जिनके मैच या मैच टिकट आप खरीदना चाहते हैं.
- इसके बाद आपको [email protected] से एक ईमेल प्राप्त होना चाहिए. ईमेल में विश्व कप टिकटों की बिक्री का शेड्यूल होगा.
- इन स्टेप्स के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा. आगे के प्रोसेस के लिए आपको ICC के तरफ से कुछ दिनों बाद मैसेज आएगा.
(BookmyShow, PayTM और ICC वेबसाइट से भी ऑनलाइन टिकट मिलेगा.)
ICC World Cup 2023: भारत की वनडे क्रिकेट में वह पहली जीत, ये 4 खिलाड़ी रहे हीरो, 4 देशों से मिलकर बनी टीम को धो डाला
ICC World Cup 2023: प्वॉइंट टेबल
Team | Total Match | Win | Lose | NRR | Point |
भारत | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
इंगलैंड | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
ऑस्ट्रेलिया | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
न्यूज़ीलैंड | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
पाकिस्तान | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
अफ़ग़ानिस्तान | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
बांग्लादेश | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
श्रीलंका | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
नीदरलैंड | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
दक्षिण अफ्रीका | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए | टीबीए |
वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम
बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी है. टूर्नामेंट के सभी मैच में वहीं मैदान में टीम इंडिया का नेतृत्व करते नजर आएंगे. रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के अंतिम 15 खिलाडियों की लिस्ट में हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है.
ICC World Cup 2023: टीम इंडिया के लिए आसान नहीं है मिशन वर्ल्ड कप, 2011 में धोनी एंड कंपनी से कितनी अलग है रोहित की सेना
वर्ल्ड कप: किसी मैच में भारत की पहली जीत
साल 1975 में पहली बार वर्ल्ड कप क्रिकेट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट का पहला ही मैच 7 जून 1975 को भारत और इंग्लैंड के बीच था, जिसमें भारत को बुरी तरह से हार मिली. इसके 5 दिन बाद भारत का दूसरा मैच ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ था. इस मैचे से पहले वनडे फॉर्मेट में भारत को अबतक जीत नसीब नहीं हुई थी. इसलिए टूर्नामेंट में अपनी साख बनाए बनाए रखने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी था. फिलहाल मैच का नतीजा भारत के पक्ष में आया और न सिर्फ वर्ल्ड कप क्रिकेट के इतिहास, बल्कि वनडे फॉर्मेंट में भारत को पहली जीत मिली. इस जीत में भारत की ओर से 4 प्लेयर्स का योगदान खास था.