Jodhpur Famous Street Food: ये हैं जोधपुर के पॉपुलर स्ट्रीट फूड, एक बार जरूर लें इनका आनंद | News Track in Hindi


Jodhpur Famous Street Food: राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। राव जोधा ने 12 मई, 1459 ई. में आधुनिक जोधपुर शहर की स्थापना की। इसकी जनसंख्या 26 लाख के पार हो जाने के बाद इसे राजस्थान का दूसरा “महानगर” घोषित कर दिया गया था। यह यहां के ऐतिहासिक रजवाड़े मारवाड़ की इसी नाम की राजधानी भी हुआ करता था। जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। वर्ष पर्यन्त चमकते सूर्य वाले मौसम के कारण इसे “सूर्य नगरी” भी कहा जाता है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है लेकिन आज हम आपके यहां के पर्यटक स्थल नहीं बल्कि शानदार स्ट्रीट फूड की जानकारी देते हैं।

मिर्ची वड़ा

जोधपुर का मिर्चीवड़ा बड़ा ही फेमस है और यहां के लोग इसे चाव के साथ खाते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा आने वाले सैलानी भी इसका जमकर आनंद लेते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यहां पर एक नहीं बल्कि कई सारे स्टॉल्स है जहां पर यह शानदार व्यंजन मिल जाता है। उससे भी अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से पॉकेट फ्रेंडली है। सिर्फ 20 से ₹25 खर्च कर आप इस शानदार स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। ये वड़ा व्रत के दिनों में भी बनाया जाता है। इस दौरान इस राजगीरा, सिंघाड़ा और कुट्टू के आटे से तैयार किया जाता है।

जगह– नई सड़क, घंटाघर के पास, जोधपुर

कीमत– 20-25 रुपये

Mirchi vada

मखनिया लस्सी

लस्सी स्वाद और सेहत दोनों में अच्छी होती है। जोधपुर के घंटाघर स्थित श्री मिश्रीलाल होटल की लस्सी बहुत ही प्रसिद्ध है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत खास है। जब इसे बनाया जाता है तो इसके साथ सफेद मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप कोई ऐसी लस्सी ढूंढ रहे हैं जो स्वाद से भरपूर हो और आपका पेट भी भर जाए तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।। इसके अलावा इस दुकान पर आप रबड़ी और पेड़े समेत कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन खा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सिर्फ ₹40 में यह लस्सी मिल जाती है।

जगह– सरदार मार्केट, घंटाघर

कीमत– 40 रुपये

शाही समोसा

अगर आप जोधपुर में स्वादिष्ट समोसा ढूंढ रहे हैं तो यह आपके यहां पर जरूर मिलेगा। यहां मिलने वाले समोसे में आपके ऊपर से चटनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ऊपर से जितना कुरकुरा होता है इसके अंदर इस चटनी मिलकर उतना ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाया जाता है। शाही समोसा यहां का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है जिसे खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। यह आपके यहां पर ₹40 में मिल जाएगा।

जगह– नई सड़क, घंटाघर के ठीक बाहर

कीमत– 40 रुपये

Shahi Samosa


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *