
नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री को पूजा जाता है। इसी दिन लोग अपने-अपने घरों में हवन करते हैं और फिर कन्या पूजन भी करते हैं। कन्या पूजन में कन्याओं को पूड़ी, हलवा और चने खिलाने का रिवाज है। अगर आप भी अपने घर कन्या पूजन करना चाहते हैं, तो हम आपको हलवा, पूड़ी और चना बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस आसान विधि से पकवान बनाकर आप माता रानी के साथ-साथ कन्याओं को भी खुश कर सकते हैं।
- काला चना
- जीरा
- नमक
- कटा हरा धनिया
- घी
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- अमचूर पाउडर
- गरम मसाला
काले चने तैयार करने के लिए सबसे पहले भिगोए हुए चनों को अच्छे से उबाल लें। उबालने के बाद इसे पानी से निकालकर अलग रख लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा भूनें। जब जीरा सही तरह से भुन जाए तो उसमें चने डालें। इसके बाद चने में सभी मसाले एक साथ डालकर सही तरह से मिक्स करें। जब मसाले सही से पक जाएं, तो इसके ऊपर धनिया पत्ती डालकर चने अलग रख लें।
- सूजी – 1 कटोरी
- देसी घी
- चीनी – 2 कटोरी चीनी
- इलायची
- बादाम – 7-8
हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी डालें। अब इस घी में सूजी डालकर इसे सुनहरा होने तक भूनें। जब इसका रंग बदलने लगे तो इसमे उसी कटोरी के नाप कर चार कटोरी पानी मिलाएं, जिससे आपने सूजी नापी थी। इसके बाद उसी कटोरी से नाप कर दो कटोरी चीनी डालें। अब इसे थोड़ी देर चलाएं। इसके बाद इसे थोड़ी देर के लिए ढक दें। जब ये सही से पक जाए और इसका पानी सूख जाए तो इसके ऊपर से बादाम और इलायची का पाउडर डाल दें।