SA vs SL Live Cricket Score, South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023 Live Cricket Score Online (दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें वनडे विश्व कप में आज चौथा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विश्व कप से पहले दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। श्रीलंका एशिया कप के फाइनल तक पहुंचा और दक्षिण अफ्रीका ने घर पर ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 3-2 से मात दी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), टेम्बा बावूमा, रासी वान डर डुसें, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी।श्रीलंका: पथुम निशंका, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दसुन शनाका(कप्तान), दुनिथ वेललागे, कसुन रंजीथा, दिलशान मधुशंका, मतीक्षा पथिराना।