Lucknow Top Food Places: ये है लखनऊ के फेमस फूड पॉइंट्स, यहां जमकर लें शानदार स्वाद का आनंद | News Track in Hindi


Lucknow Top Food Places: लखनऊ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी है। प्रशासनिक रूप से यह लखनऊ ज़िले के अंतर्गत आता है। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को “नवाबों के शहर” के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ शानदार प्लेस की जानकारी देते हैं जहां आप स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।

1 – गोमती नगर

गोमती नगर की पत्रकारपुरम मार्केट लखनऊ की बेहतरीन मार्केट्स में से एक है। यहां ट्रैफिक और भीड़ बहुत है। लेकिन दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदारी के लिए ये एक अच्छा बाजार है। पत्रकारपुरम मार्केट कुल मिलाकर गोमतीनगर के लोगों के लिए अच्छा बाजार है। यहां किराना से लेकर कपड़ों तक की कई तरह की दुकानें हैं। गोमती नगर आज से कुछ साल पहले भले ही थोड़ा शांतिपूर्ण क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन अब आपको विशेष रूप से शाम और रात के समय में यहाँ बहुत अधिक भीड़ मिल जाएगी। पार्किंग की जगह भी थोड़ी कम है। खाने के शौकीनों के लिए यहां आपको कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल सकते हैं। कुल मिलाकर गोमतीनगर के लोगों और आसपास के निवासियों के लिए ये एक अच्छा बाजार है।

Lucknow Famous Food Place

2 – चटोरी गली

यूपी की राजधानी लखनऊ की चटोरी गली अपने जायके के लिए मशहूर है। यह करीब एक किलोमीटर की लंबी गली है, जिसमें भारतीय समेत कोरियन पकवान भी खाने को मिल जाएंगे। यह गली शाम पांच बजे से सजती है और रात की 11 बजे तक यहां पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है।

3 – मैगी वाली आज्ञा

यूं तो आपने लखनऊ में मैगी बहुत खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी 3AM वाली मैगी खाई है? इसे 3AM वाली मैगी इसलिए कहते हैं क्योंकि यह रात में दस बजे से लेकर सुबह सात बजे तक ही मिलती है। जबकि इस अनोखे मैगी पॉइंट को बंगाल की रहने वाली जन्नत खान चलाती हैं। वह पिछले काफी समय से लखनऊ में ही रह रही हैं। जन्नत खान के साथ उनका बेटा जीशान भी इसी मैगी पॉइंट पर बैठता है। खास बात यह है कि रात भर इनके मैगी पॉइंट पर खाने वालों की भीड़ लगी रहती है।

Lucknow Famous Food Place

4 -ईरानी दम चाय

नॉर्मल चाय तो आपको हर जगह मिल जाएगी, लेकिन छोटे इमामबाड़े के पास मिलने वाली ईरानी दम चाय बेहद खास है। चाय के स्‍वाद से ज्‍यादा इसे बनाने का तरीका बेहद खास होता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *