Mandsaur News: लक्जरी कार के जरिए दिल्ली से चेन चुराने मल्हारगढ़ आई महिलाएं, गिरफ्तार – Mandsaur News Women came to Malhargarh in luxury car to steal chains from Delhi


Mandsaur News: भागवत कथा के दौरान चेन चुराने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपित अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Publish Date: Fri, 15 Sep 2023 01:45 PM (IST)

Updated Date: Fri, 15 Sep 2023 01:45 PM (IST)

Mandsaur News: लक्जरी कार के जरिए दिल्ली से चेन चुराने मल्हारगढ़ आई महिलाएं, गिरफ्तार
चेन चुराने वाली महिलाएं गिरफ्तार

HighLights

  1. भागवत कथा के दौरान चुराई चेन
  2. चार महिलाएं गिरफ्तार
  3. महिलाओं से पूछताछ जारी

Mandsaur News मल्हारगढ़। पुलिस ने भागवत कथा के दौरान चेन चोरी के मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह की चार शातिर महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। यह सभी महिलाएं दिल्ली की रहने वाली है। और लक्जरी कार से चेन चुराने मध्‍य प्रदेश सहित अन्य जगह घूमती रहती हैं।

टीआई राजेंद्र पंवार ने बताया कि 10 सितंबर को नारायणगढ़ रोड पर चल रही भागवत कथा में शामिल हुए देवीलाल बैरागी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मैं प्रसाद लेने गया था जब सोने क चेन गायब मिली। कथा में एनाउंस भी कराया था। इस पर दो महिलाओं ने भी अपनी चेन चोरी होने की शिकायत की। इस दौरान लोगों को चार महिलाएं और एक व्यक्ति दिखे जिनकी हरकते संदिग्ध लगी। लोगों ने उन्हेंन पकड़ने का प्रयास किया तो वह अर्टिगा कार से भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कार चालक फरार, महिलाएं गिरफ्तार

पुलिसकर्मी लोगों के बताए हुलिये अनुसार महिलाओं व कार की तलाश में जुट गई। गुरुवार को सूचना मिली कि मोल्याखेड़ी फंटे पर सभी पांचों संदिग्ध और एक अर्टिगा खड़ी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कार चालक भाग गया। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली हैं। इनमें एक महिला रेशमा के कब्जे से चुराई गई चेन जब्त कर ली है। सभी महिलाएं शातिर प्रवृत्ति की हैं और कथाओं और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर चेन चुराती है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

यह सभी महिलाएं पकड़ में आई

टीआइ राजेंद्र पंवार ने बताया कि शैरा नायडू, मलर नायडू, राजलक्ष्मी, रेशमा को गिरफ्तार किया है। चालक सूरज उर्फ राहुल निवासी दिल्ली फरार है।

तमिलनाडु की रहने वाली है महिलाएं

चारों महिलाएं मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली है लेकिन 5-7 सालों से दिल्ली में ही रह रही है। वह अन्य प्रदेश में घूमकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों और कथाओं में जाकर चेन चोरी करती है और दिल्ली में बेच देती हैं।

छह दिन का रिमांड मिला

टीआइ राजेंद्र पंवार ने बताया कि चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया हैं उनके पास से एक चेन जब्त की है। गुरुवार को आरोपितों को न्यायालय में पेश किया है जहां से छह दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। फरार चालक की तलाश कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *