Mediterranean Diet: सर्दियों में काफी फायदेमंद होती है मेडिटेरेनियन डाइट, इन चीजों को करें शामिल – Mediterranean Diet is very beneficial in winter include these food items


Mediterranean Diet के तहत आपको अनार, केला, सेब, संतरा, अंजीर, खरबूजा, तरबूज, नाशपाती, बेरीज, स्ट्रॉबेरी, लीची के अलावा सभी तरह के फ्रूट्स खा सकते हैं।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 11:53 AM (IST)

Updated Date: Fri, 19 Jan 2024 12:48 PM (IST)

Mediterranean Diet: सर्दियों में काफी फायदेमंद होती है मेडिटेरेनियन डाइट, इन चीजों को करें शामिल

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। हमारे खान पान का हमारी सेहत से सीधा संबंध होता है। वर्तमान में अनियमित जीवनशैली के कारण डाइट में गलत चीजों को शामिल करने से वेट मेंटेन करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में आजकल हेल्थ एक्सपर्ट भी Mediterranean Diet फॉलो करने की सलाह देते हैं। विशेषकर सर्दियों के मौसम में यह डाइट लेना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। डायटिशियन मीना कोरी यहां हमें Mediterranean Diet के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है।

जानें क्या होती है Mediterranean Diet

Mediterranean Diet को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वास्तव में यह प्लांट बेस्ड डाइट है, जिसमें फल-सब्जियां ज्यादा खाई जाती हैं। इस डाइट में मिल्क प्रोडक्ट, अंडा-मीट या प्रोसेस्ड फूड का सेवन नहीं किया जाता है। इसके अलावा Mediterranean Diet में चीनी या नमक का सेवन भी काफी कम कर दिया जाता है। इस डाइट को यदि नियमित फॉलो किया जाता है कि दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

naidunia_image

Mediterranean Diet में ये चीजें करें शामिल

मेडिटेरेनियन डाइट में फल-सब्जियों का सेवन ज्यादा किया जाता है। ऐसे में आप प्लांट बेस्ड फूड्स जैसे स्प्राउट्स, पालक, फूलगोभी, गाजर, प्याज, टमाटर, ब्रोकोली, खीरा, नींबू, मशरूम, सरसों आदि का सेवन कर सकते हैं।

इन फलों का करें ज्यादा सेवन

Mediterranean Diet के तहत आपको अनार, केला, सेब, संतरा, अंजीर, खरबूजा, तरबूज, नाशपाती, बेरीज, स्ट्रॉबेरी, लीची के अलावा सभी तरह के फ्रूट्स खा सकते हैं। साबुत अनाज के तौर पर आप मक्का, होल वीट, ब्राउन राइस, राई, ओट्स, साबुत अनाज की ब्रेड भी खा सकते हैं।

सेहत को ये फायदे

Mediterranean Diet का सेवन करने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। मानसिक सेहत में भी सुधार होता है। सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा Mediterranean Diet में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, जिससे पाचन ठीक रहता है और शरीर मजबूत बनता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *