तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पुल से नदी में जा गिरी। यह हादसा बागचीनी गांव के पास हुआ है। कार के नदी में गिरने के बाद से ड्राइवर लापता है।
Publish Date: Sat, 23 Sep 2023 05:45 PM (IST)
Updated Date: Sat, 23 Sep 2023 05:45 PM (IST)

मुरैना (नईदुनिया न्यूज)। तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पुल से नदी में जा गिरी। यह हादसा बागचीनी गांव के पास हुआ है। कार के नदी में गिरने के बाद से ड्राइवर लापता है। पूर्व जनपद सदस्य सुनील कुशवाह निवासी बांसी गांव की टीयूवी कार को ड्राइवर विश्वंभर सिंह जादौन चला रहा था।
गुरुवार-शुक्रवार की रात ड्राइवर विश्वंभर सिंह कार को लेकर देवगढ़ बावरी गांव गया था। जहां से वापस लौटते समय ड्राइवर का संतुलन नीलवाले हनुमान मंदिर के पास बागचीनी रपटा पर बिगड़ गया। रपटे के मोड़ से तेज रफ्तार गाड़ी सीधे क्वारी नदी में जा गिरी। शुक्रवार की सुबह रास्ते से गुजरे लोगों की नजर पानी में डूबी पलटी हुई गाड़ी पर पड़ी। इस हादसे के बाद से ड्राइवर विश्वंभर सिंह जादौन लापता है।
कार को छोड़कर भागा ड्राइवर
अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। पानी में डूबी कार को छोड़कर ड्राइवर भाग गया है। जनपद सदस्य ड्राइवर की तलाश में जुटे हैं।